87 साल के मशहूर एक्टर ने पत्नी से सेक्स के लिए कहा, इनकार किया तो दे दिया तलाक

28 साल की पत्नी से 87 साल के पति ने संबंध बनाने के लिए कहा, इनकार किया तो दे दिया तलाक

87 साल के मशहूर एक्टर ने पत्नी से सेक्स के लिए कहा, इनकार किया तो दे दिया तलाक
इवान और नतालिया की शादी 2017 में हुई. photo : twitter

मॉस्को : रूस में एक बेमेल शादी के तलाक तक पहुंचने का मामला सामने आया है. इसमें 87 साल का पति और 28 साल की पत्नी है. लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं. इसके पीछे कारण बताया गया वैवाहिक संबंध. उम्रदराज पति रूस के मशहूर अभिनेता हैं. उन्होंने जब अपनी पत्नी से संबंध बनाने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया. पत्नी के इस तरह के रोजाना के व्यवहार से तंग आकर उसने पति ने उसे तलाक दे दिया है. बड़ी बात ये है कि अब वह अपनी पत्नी से शादी करने जा रहा है.

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार रूस उम्रदराज और मशहूर अभिनेता इवान किरास्को और उनकी 28 साल की पत्नी नतालिया के बीच अब तलाक होने जा रहा है. 87 साल के इवान कारस्को एक थियेटर एक्टर हैं. इसके अलावा वह 140 से ज्यादा रूसी फिल्मों में काम कर चुके हैा. 28 वर्षीय उनकी पत्नी का नाम नतालिया है. दोनों ने 2015 में शादी की थी. तब से इस बेमेल शादी के टिकने पर सवाल थे. अब 3 साल के बाद ही ये शादी टूट गई है.

दंपति 4 साल से कर रहा था बच्चा पैदा करने की कोशिश, टेस्ट में पता चला पत्नी तो अभी भी कुंवारी

इवान से जब इस शादी के टूटने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा, मैं अपनी पत्नी को कई बार सेक्स के लिए कह चुका था. लेकिन वह हमेशा इनकार कर देती थी. उसकी बच्चे पैदा करने में कोई रुचि नहीं थी. न उसे मेरे साथ संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी थी. इसके बाद दोनों के संबंधों में खटास आने लगी. इसके बाद इवान की जिंदगी में दूसरी लड़की आ गई. बड़ी बात ये है कि वह नतालिया से भी एक साल छोटी है.  लेकिन इवान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. वह कहते हैं कि उसे पता है कि प्यार कैसे किया जाता है.

यहां एक प्लेट खाने की कीमत है एक करोड़, अरबपति नहीं भर पा रहे परिवार का पेट

इवान कहते हैं कि हमारी शादी को तीन साल हो चुके हैं. लेकिन हमारे बीच संबंध बहुत कम बार बने. इसका कारण ये है कि नतालिया बच्चे पैदा नहीं करना चाहती. मैं अपने जीवन में बच्चे चाहता था, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती थी. अब उनके जीवन में यूलिया आ चुकी हैं. यूलिया का कहना है कि वह इवान से प्यार करती हैं. वह अपने इस प्यार के पीछे इवान के अभिनय को बताती हैं, वह कहती हैं कि जब से उन्होंने उन्हें अभिनय करते देखा है तब से वह उनके प्यार में पागल हैं. यूलिया का कहना है कि हम एक दूसरे को चाहते हैं, जब मैं पहली बार उनसे मिली, उसी समय मैं समझ गई कि उन्हें मेरे प्यार की जरूरत है. मैं भी उनके लिए पागल हूं.

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.