सेक्स के दौरान 'IS कमाल है' की आई आवाजें, पड़ोसन ने बुलाई पुलिस!

न्यूयॉर्क में एक अजीबोगरीब मामला सुनने में आया। यहां एक बुजुर्ग महिला ने युवा पड़ोसन के घर से सेक्स के दौरान 'आई.एस. कमाल है' की आवाजें सुनीं, जिसके बाद उसने पुलिस को मौके पर बुला लिया। एक वेबसाइट के अनुसार, विस्कॉन्सिन प्रांत के ब्राउन डीअर की रहने वाली वृद्धा (82) ने पड़ोसन को सेक्स के दौरान यह कहते सुना कि आतंकवादी संगठन 'इस्लामिक स्टेट (आईएस) कमाल का है। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया और फौरन मौके पर पहुंचने का अनुरोध किया।

सेक्स के दौरान 'IS कमाल है' की आई आवाजें, पड़ोसन ने बुलाई पुलिस!
फाइल फोटो (प्रतीकात्मक)

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में एक अजीबोगरीब मामला सुनने में आया। यहां एक बुजुर्ग महिला ने युवा पड़ोसन के घर से सेक्स के दौरान 'आई.एस. कमाल है' की आवाजें सुनीं, जिसके बाद उसने पुलिस को मौके पर बुला लिया। एक वेबसाइट के अनुसार, विस्कॉन्सिन प्रांत के ब्राउन डीअर की रहने वाली वृद्धा (82) ने पड़ोसन को सेक्स के दौरान यह कहते सुना कि आतंकवादी संगठन 'इस्लामिक स्टेट (आईएस) कमाल का है। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया और फौरन मौके पर पहुंचने का अनुरोध किया।

पुलिस ने हालांकि वृद्धा को सलाह दी कि दोबारा 'आईएस' की आवाज आने पर उन्हें कॉल बैक करें। ब्राउन डीअर की पुलिस के प्रमुख माइकल कास ने इस बारे में ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, संभवत: 'देखा कुछ, कहा कुछ' वाली बात थोड़ी ज्यादा आगे बढ़ गई? वहीं, ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने इस पोस्ट के वायरल होने पर इस बारे में खूब मजाक किया और जमकर कयास भी लगाए। कुछ ने कहा कि इसकी सूचना देने वाली वृद्धा को अपनी दवा वक्त से लेने की जरूरत है। वहीं कुछ ने बुजुर्ग महिला का बचाव किया

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.