World's oldest woman dies: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 119 साल की उम्र तक लिए सोडा और चॉकलेट के मजे
Advertisement

World's oldest woman dies: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 119 साल की उम्र तक लिए सोडा और चॉकलेट के मजे

World's oldest woman Kane Tanaka dies: सबसे उम्रदराज महिला केन तनाका (Kane Tanaka) का 119 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने उम्र भर कुछ ऐसी चीजें खाईं, जिनके नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे.  

फाइल फोटो

World's oldest woman Kane Tanaka dies: दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्सियत केन तनाका (Kane Tanaka) का 119 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जीवित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई थी और कहा था कि 'अब' उनके जीवन का सबसे खुशी का क्षण है. जापान के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु 119 वर्ष की आयु में हुई है. 

पहली उड़ान वाले साल में हुआ था जन्म

केन तनाका नाम की इस महिला का जन्म 2 जनवरी, 1903 को जापान के दक्षिण-पश्चिमी फुकुओका क्षेत्र में हुआ था. उनका जन्म वर्ष वही समय है जब राइट बंधुओं ने पहली बार उड़ान भरी थी और मैरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनी थीं.

अंतिम समय तक खाई चॉकलेट 

बता दें कि यह महिला अंत समय तक अच्छे स्वास्थ्य के साथ रहीं. वह एक नर्सिंग होम में रह रही थीं, जहां उन्होंने बोर्ड गेम का आनंद लिया, कठिन गणित के सवालों को हल किया और कई गेम भी खेले. खास बात यह है कि उन्होंने अंतिम समय तक सोडा और चॉकलेट खाई.

तनाका का प्रारंभिक जीवन

आपको जानकर हैरानी होगी कि तनाका की शादी एक सदी पहले 1922 में हुई थी. वह चार बच्चों की जन्म मां हैं और एक बच्चे को गोद लिया है. अपनी कम उम्र में, उन्होंने नूडल की दुकान और चावल के केक की दुकान सहित कई व्यवसाय चलाए.

रिले रेस का हिस्सा बनने की अधूरी ख्वाहिश

उन्होंने जीवन में एक बड़ा सपना देखा था, इसलिए वह 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए मशाल रिले में भाग लेने के लिए अपनी व्हीलचेयर का उपयोग करने का फैसला ले चुकी थीं. हालांकि, कोविड -19 महामारी के कारण उनकी यह ख्वाहिश को अधूरी ही रह गई.  2019 में, इस हंसमुख महिला को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जीवित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई थी. 

इसे भी पढ़ें: Marriage with 3 girlfriends: 3 गर्लफ्रेंड संग लिव इन के बाद अब शादी रचाने जा रहा शख्स, सबका है प्यार का टाइम टेबल

बता दें कि विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, जापान में दुनिया की सबसे बुजुर्ग आबादी है. लगभग 28 प्रतिशत लोग 65 या उससे अधिक आयु के हैं.

LIVE TV

Trending news