Daily Horoscope 16th September 2021: जानिए आज का राशिफल, क्या कह रही हैं राशियां

Daily Horoscope 16th September 2021: वृष- आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है. विशेषकर आप अपने व्यापार में किसी तरह की रिस्क नहीं ले. माता की सेहत को लेकर आज चिंतित रह सकते हैं

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 16, 2021, 06:39 AM IST
  • वृष- आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है.
  • कन्या- आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे
Daily Horoscope 16th September 2021: जानिए आज का राशिफल, क्या कह रही हैं राशियां

नई दिल्लीः  Daily Horoscope 16th September 2021: आज का दिन शुभ घड़ी और शुभ समय लेकर आया है. पंचांग में आज राशियां भी शुभ योग बना रही हैं. किसकी राशि में क्या लिखा है खास, बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य-

मेष- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. कारोबार में आज वृद्धि होगी. लेकिन निवेश के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. कुछ जरूरी कदम उठाने से पहले घर के वरिष्ठों से सलाह जरूर लें. 
शुभ अंक - 6      शुभ रंग – पीला  
उपाय - आज सूर्य नारायण की पूजा करे . 
 
वृष-
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है. विशेषकर आप अपने व्यापार में किसी तरह की रिस्क नहीं ले. माता की सेहत को लेकर आज चिंतित रह सकते हैं. रिश्तेदारों के बीच आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. इसलिए अपने आप पर संयम रखें.  
शुभ अंक - 5      शुभ रंग - फिरोजी 
उपाय - आज किसी गरीब को चावल में हल्दी मिलाकर दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.  

मिथुन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं. आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. सुख सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. संतान एवं जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. कहीं आज छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. 
शुभ अंक - 3      .शुभ रंग - केसरिया  
उपाय – उडद चावल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा. 

कर्क- आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है. परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था से आप परेशान हो सकते हैं. मामले को तूल देने की जगह संयम से काम लेना आपके लिए सही होगा. आज नये क्षेत्र में निवेश करने के लिए अच्छा दिन नहीं हैं. कर्ज में दिये गये पैसे आज लौट सकते हैं. 
शुभ अंक - 7      शुभ रंग - क्रीम  
उपाय - आज पीले वस्त्रो का दान करे . इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी. 

सिंह- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. यदि आपका लंबे समय से फंसा हुए धन को निकालने के लिए प्रयास करते दिखेंगे. कारोबारी गतिविधियां भी सामान्य रहेगी. आज अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे. 
शुभ अंक - 5      ...शुभ रंग - हरा  
उपाय - आज हनुमान जी को चोला चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा. 

कन्या- आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे. इस संदर्भ के किसी वरिष्ठ से आप सलाह भी ले सकते हैं. व्यापार में लाभ के अवसर हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. धार्मिक प्रयोजन में भी जाना हो सकता है. 
शुभ अंक - 4       शुभ रंग - सलेटी 
उपाय - आज गाय को हरी घास खिलायें. 

तुला- आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे. नये लोगों से मिलने के योग हैं. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा. 
शुभ अंक - 6       शुभ रंग - गुलाबी 
उपाय - आज गरीब-मजदूरों को कुछ आर्थिक दान दीजिए. 

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आज खर्च में बढ़ोत्तरी होगी. दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुओं के खरीदारी के योग हैं. आज आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच विवाद हो सकता है. इसलिए वाणी पर संयम रखें. 
शुभ अंक - 8           शुभ रंग - नीला 
उपाय - आज विप्रो का आशीर्वाद लें. 

धनु- आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. वह आपको नुकसान पहुचंाने की कोशिश करेंगे. साझेदारी का व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ेगा. आज कोई भी फैसला सोच विचार कर करें. 
शुभ अंक - 5     शुभ रंग – आसमानी  
उपाय – केले का पूजन करें. आपके दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा. 
 
मकर- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा. मांगलिक कार्यों में आ रही समस्याएं दूर होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. संतान के सेहत आपको परेशान करेगी. 
शुभ अंक - 5      शुभ रंग - फिरोजी 
उपाय - आज आप गमले में एक केला का पौधा जरूर लगायें. 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आज यात्रा के भी योग बन रहे हैं. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश के लिए भी आज अच्छा दिन है. विरोधी से सतर्क रहें. 
शुभ अंक - 3       शुभ रंग - पीला 
उपाय - केसर का तिलक करना आज आपके लिए शुभ रहेगा. 
 
मीन- 
आज का दिन आपके लिए साामान्य रहेगा. पुराने झगड़े का निपटारा हो सकता है. पिता की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे. आज कुछ धन का अपव्यय भी हो सकता है. 
शुभ अंक - 9        शुभ रंग - मैरून 
उपाय - माता दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़