Sawan Lord Shiva Abhishek: जानिए, भगवान शिव को क्या अर्पित करने से कौन सी मनोकामना होगी पूरी

Sawan Shiva Abhishek: शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है. गो दुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 2, 2021, 09:42 AM IST
  • रुद्राभिषेक से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है
  • प्रमेह रोग की शांति के लिए गाय के दूध से अभिषेक करें
Sawan Lord Shiva Abhishek: जानिए, भगवान शिव को क्या अर्पित करने से कौन सी मनोकामना होगी पूरी

नई दिल्लीः Sawan Shiva Abhishek: शिवलिंग का अभिषेक भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करके साधक को उनका कृपा पात्र बना देता है. इससे उनकी सारी समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं. स्वयं सृष्टि कर्ता ब्रह्मा ने भी कहा है की जब हम अभिषेक करते है तो स्वयं महादेव साक्षात् उस अभिषेक को ग्रहण करते हैं. शास्त्रों में यह लिखा हुआ है कि भिन्न-भिन्न मनोकामनाओं के लिए भिन्न-भिन्न वस्तुओं से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. यहां जानिए, भगवान शिव को क्या अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती है ? 

इस तरह पा सकते हैं धन-धान्य ऐश्वर्य
लक्ष्मी प्राप्ति के लिये गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें.
धन-वृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें. 


तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है. 
भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें. 

आरोग्य-स्वास्थ्य लाभ के लिए ये करें उपाय
शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है. 
गो दुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है. 
पुत्र की कामना के लिए शक्कर मिश्रित जल से अभिषेक करें. 
शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने पर बृद्धि का विकास होता है. 

वंश का विस्तार करेंगे महादेव
सहस्रनाम-मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है. 
रुद्राभिषेक से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है. 
ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/गंगाजल सभिषेक करें. 
प्रमेह रोग की शांति के लिए गाय के दूध से अभिषेक करें. 

यह भी पढ़िएः Daily Panchang 2nd August 2021 सावन का दूसरा सोमवार, जानिए शिव पूजा विधि और सोमवार के उपाय

अकारण भय का होता है निवारण
अगर किसी के मन में अकारण ही भय बना रहता हो तो उन्हें सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव के ‘शिव रक्षा स्त्रोत’ का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. साथ ही इसके प्रभाव से व्यक्ति के मन में व्याप्त सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं.


भगवान शिव को क्या अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती है ?

पुत्री की कामना के लिए यह उपाय करें
अगर आपकी पुत्री की कामना है तो प्रत्येक शुक्रवार को 5 या नौ अविवाहित कन्याओं को सफेद गाय के दूध से बनी खीर खिलायें और उन्हें उनकी जरूरतों का दान कर उनका चरण स्पर्श करें. आपकी पुत्री की मनोकामना जरूर हो पूरी होगी. लगातार 21 शुक्रवार करें और कमलगट्टे की माला से सप्तशती का पाठ करें. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़