भाजपा अध्यक्ष नड्डा बोले 'जनादेश स्वीकार निभाएंगे रचनात्मक विपक्ष की भूमिका'

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार और आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है. आम आदमी पार्टी को 63 और भाजपा को 7 सीटों पर बढ़त मिली है. 2015 की तरह अरविंद केजरीवाल ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रहे हैं लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 11, 2020, 06:17 PM IST
    • कार्यकर्ताओं की मेहनत सराहनीय- नड्डा
    • रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा
    • हमें निराश नहीं होना है आगे बढ़ना है- मनोज तिवारी
भाजपा अध्यक्ष नड्डा बोले 'जनादेश स्वीकार निभाएंगे रचनात्मक विपक्ष की भूमिका'

दिल्ली: दिल्ली की जनता ने अपना जनादेश दे दिया है. इससे स्पष्ट है कि भाजपा और कांग्रेस को नकार कर अब जनता ने अगले पांच साल के लिये दिल्ली की सत्ता फिर से अरविंद केजरीवाल को सौंप दी है. चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हार स्वीकार की है. जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी.

कार्यकर्ताओं की मेहनत सराहनीय- नड्डा

 

जेपी नड्डा ने दिल्ली चुनाव में दिन रात मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं की लगन की तारीफ की और कहा कि भाजपा हमेशा से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करती है. सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे है. सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद.

रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी. इस विश्वास के साथ कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी. मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं.

हमें निराश नहीं होना है आगे बढ़ना है- मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा संघर्ष करने वाली पार्टी है. भाजपा ने हमेशा मेहनत करके ये मुकाम हासिल किया है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब आप मेहनत करते हैं और आपके अनुकूल परिणाम नहीं आते हैं तो निराशा होती है लेकिन हम निराश नहीं होंगे बल्कि आगे बढ़ेंगे और भाजपा के लिये समर्पित मन से लगे रहेंगे. मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- हार के बाद भावुक हुए मनोज तिवारी, 'लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे'

ट्रेंडिंग न्यूज़