दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की पार्टी को एक और झटका

आखिरकार अलका लांबा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं. अलका लंबे समय से अपने बयानों से आम आदमी पार्टी को मुसीबत में डाल रही थीं. इससे पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों के चलते आप पार्टी को छोड़ दिया था.

Last Updated : Oct 12, 2019, 04:54 PM IST
    • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से थे मतभेद
    • डूसू की अध्यक्ष रह चुकी हैं
    • पहले भी कांग्रेस में रह चुकी हैं
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की पार्टी को एक और झटका

नई दिल्ली: लंबे समय से अपने बयानों से अपनी पार्टी को परेशानी में डालने वाली चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा आज कांग्रेस में शामिल हो गई. अल्का ने दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको की मौजूदगी में  कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लंबे समय से अरविंद केजरीवाल से थे मतभेद
अल्का लांबा के लंबे समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद थे. इन्हीं मतभेदों के चलते उन्होंने  तकरीबन एक महीने पहले आम आदमी पार्टी को बाय-बाय कर दिया था. 

ट्वीट करके बताया था
अल्का लांबा ने आज सुबह एक ट्वीट करके बताया था कि वह शाम को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, अल्का  शुक्रवार कांग्रेस ज्वाइन करने वाली थीं, लेकिन कुछ कराणों से वह ऐसा नहीं कर सकी थीं.

पार्टी मुख्यालय में की सदस्यता ग्रहण
अल्का लांबा ने शनिवार को  24 अकबर रोड पहुंकर कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको, चांदनी चौक के अध्यक्ष उस्मान, जिला आदर्शनगर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

अल्का के आने का कांग्रेस को कितना फायदा होगा?
 अल्का लांबा का काग्रेस को कितना फायदा होगा इसमें संशय है, क्योंकि यह एक तरह से उनकी घर वापसी है. आम आदमी पार्टी  में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में ही थीं और बतौर प्रवक्ता टेलीविजन चैनलों पर अपनी बात रखती थीं. अल्का को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का करीबी माना जाता था.

डूसू अध्यक्ष रह चुकी हैं अल्का लांबा
अल्का लांबा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकीं हैं. अल्का लांबा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन  से की थी. वह लंबे समय तक इस संगठन से जुड़ी रहीं और फिर कांग्रेस पार्टी में शमिल हुईं थीं.

ट्रेंडिंग न्यूज़