खत्म नहीं हो रही मुनमुन दत्ता की मुश्किलें, अब अंबोली पुलिस ने दर्ज की FIR

तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में बबीता जी का किरदार निभा रहीं एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की मुश्किलें  थमने का नाम नहीं ले रही. अब मुनमुन के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : May 29, 2021, 12:15 PM IST
  • मुनमुन दत्ता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत
  • मुनमुन पर वाल्मिकी समाज के अपमान का आरोप
खत्म नहीं हो रही मुनमुन दत्ता की मुश्किलें, अब अंबोली पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता का किरदार निभा रही एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. 

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

अब मुनमुन के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने वाल्मीकि समाज का अपमान किया है. अंबोली पुलिस ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार प्रतिबंध नियम (एट्रोसिटी एक्ट) 2015 के तहत ये मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि एट्रोसिटी की धारा 3 (प)(1)(त)(5)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें- डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने उड़ाया सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मजाक, इस तरह मिला करारा जवाब

वाल्मीकि समाज के अपमान का लगा आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते समय कहा था मैं यूट्यूब पर भी आने वाली हूं. इस दौरान उन्होंने अपनी यह बात रखते समय वाल्मीकि समाज का अपमान था. उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने (मुनमुन दत्ता) यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. सोशल मीडिया पर उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं और इस वीडियो को देखकर समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और बेइज्‍जती महसूस हुई है. 

ये भी पढ़ें- गांव के लोगों ने रुकवाई मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग, वजह जानकर आप भी होंगे खुश

यहां जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला उनके एक वीडियो से शुरू हुआ था. कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने अपने एक वीडियो में जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसी बात पर सोशल मीडिया यूजर्स को काफी गुस्सा आया और वह मुनमुन को ट्रोल करने लगे. इतना ही नहीं, कई फैंस भी इस टिप्पणी को लेकर एक्ट्रेस के खिलाफ हो गए हैं.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 
 

ट्रेंडिंग न्यूज़