प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी से बेबी बॉय हुआ या बेबी गर्ल? सस्पेंस हुआ खत्म

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं. फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्स के लिए अभी भी बेबी पर सस्पेंस बना हुआ है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 22, 2022, 12:06 PM IST
  • प्रियंका-निक के घर आई नन्ही परी
  • सरोगेसी के जरिए मां बनीं एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी से बेबी बॉय हुआ या बेबी गर्ल? सस्पेंस हुआ खत्म

नई दिल्ली: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीत चुकी ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने मां बनने की खबर देकर सभी को चौंका दिया है. 

बेबी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है

बता दें कि प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं. फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्स के लिए अभी भी बेबी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. दरअसल, एक्ट्रेस ने बीती रात सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये तो बता दिया कि वह मां बन गई हैं, लेकिन उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी हैं उन्हें बेटा हुआ है या बेटी.

एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है

अब आज सुबह से ही देसी गर्ल ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं. लोग ये जानने के लिए बेकरार हो रहे हैं कि प्रियंका के घर बेबी गर्ल आई है या बेबी बॉय. हालांकि अटकलें हैं कि एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल के घर बेटी पैदा हुई है. हालांकि इस खबर में अभी कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि होना बाकी है.   

पेरेंट्स क्लब में शामिल हुईं प्रियंका

लड़का हुआ हो या लड़की प्रियंका भी अब पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गई हैं. प्रियंका और निक को फैंस और सेलेब्स जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने की बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही इस कपल को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है. अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं. एक्ट्रेस के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. 

शुक्रवार देर रात शेयर किया था पोस्ट 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने ही शुक्रवार देर रात इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है. इन खुशी के पलों में हम आपसे कुछ समय प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने पर‍िवार पर फोकस कर सकें. धन्यवाद'.

साल 2018 में एक-दूजे के हो गए थे प्रियंका और निक 

गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी 2018 में राजस्थान के जोधपुर में बिल्कुल शाही अंदाज में हुई थी. हिन्दू रीति-रिवाज के अलावा इन्होंने ईसाई धर्म के अनुसार भी शादी की. हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी. शादी के बाद से ही प्रियंका से लगातार उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल किए जा रहे थे.  

ये भी पढ़ें- VIDEO: सैफ के बेटे इब्राहिम संग स्पॉट हुईं श्वेता तिवारी की बेट पलक, कैमरा देख छिपाने लगीं चेहरा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़