'तारक मेहता' की बबीता जी फिर हुईं बोल्ड, झूले पर बैठ दिए ऐसे पोज

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तसवीरें शेयर की हैं, जिसमें वह येलो शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 22, 2022, 12:49 PM IST
  • मुनमुन ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज
  • स्लीवलेस ड्रेस में शेयर की फोटोज
'तारक मेहता' की बबीता जी फिर हुईं बोल्ड, झूले पर बैठ दिए ऐसे पोज

नई दिल्ली: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं. उनके चाहने वाले आज देशभर में मौजूद हैं, जो मुनमुन की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. 

मुनमुन ने फिर जीता दिल 

मुनमुन ने शो में तो सभी का दिल जीता ही है, लेकिन रियल लाइफ में लोग उनके स्टाइलिश अवतार के दीवाने हैं. मुनमुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तसवीरें शेयर की हैं, जिसमें वह येलो स्लीवलेस शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. फैंस उनकी अदाओं पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. 

येलो कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखीं मुनमुन

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@mmoonstar)

इन फोटोज में मुनमुन येलो कलर की ड्रेस में दिख रही हैं. फैंस यहां उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. तस्वीरों में मुनमुन झूले पर बैठी दिखाई दे रही हैं और कहर ढा रही हैं. रेड लिपस्टिक, लाइट मेकअप और ओपन हेयर के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मुनमुन की मुस्कान आपका दिल जीत लेगी. 

हर तस्वीर में दिखा अलग अंदाज 

पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मुस्कान, क्योंकि आप नहीं जानते कि इसके लिए कौन आपका दीवाना हो जाए'. मुनमुन ने एक साथ बहुत सारी तसवीरें शेयर की हैं, जहां एक फोटो में उनका अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है. मुनमुन इन फोटोज में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. फैंस यहां उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी से बेबी बॉय हुआ या बेबी गर्ल? सस्पेंस हुआ खत्म

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़