पिता की अंतिम विदाई के लिए 1400 किलोमीटर का सफर तय कर रहीं रिद्धिमा

ऋषि कपूर के निधन के बाद उनका पूरा परिवार मुंबई में है लेकिन उनकी बेटी दिल्ली में रह रही हैं. पर रिद्धिमा को पिता की अंतिम विदाई के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से मुंबई जाने की इजाजत दे दी गई है. दिल्ली से मुंबई की दूरी करीब 1400 किलोमीटर है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 30, 2020, 04:56 PM IST
    • दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुईं रिद्धिमा
    • पूरी फिल्म जगत मेंं मातम का माहौल
    • ऋषि कपूर को दी गई अंतिम विदाई
पिता की अंतिम विदाई के लिए 1400 किलोमीटर का सफर तय कर रहीं रिद्धिमा

मुंबई: कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इस बीच फिल्म सुपरस्टार के निधन के बाद उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने परिवार के पास जाना चाहती हैं.

दुनिया को 'चिंटू' ने कहा अलविदा, फिल्म जगत ने खोया अनमोल सितारा.

बता दें कि कल रात अचानक से ऋषि कपूर की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद से स्थिति नाजुक थी.  ऋषि कपूर को मुंबई के हॉस्पीटल में एडमिट करवाया गया था. यूं तो उनका पूरा परिवार मुंबई में था लेकिन उनकी बेटी दिल्ली में. रिद्धिमा की शादी दिल्ली के एक उद्योगपति से हुई है जिस वजह से वह दिल्ली में रहती हैं. लेकिन जैसे ही रिद्धिमा को पिता के हॉस्पीटल में भर्ती कराने की खबर मिली वह तब से ही सरकार से मुंबई जाने की अनुमति मांग रही थी. और आखिरकार उनके सहित 5 लोगों को सड़क यात्रा के जरिए मुंबई जाने की अनुमति मिल गई.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Papa I love you I will always love you - RIP my strongest warrior I will miss you everyday I will miss your FaceTime calls everyday! I wish I could be there to say goodbye to you ! Until we meet again papa I love you - your Mushk forever 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

दिल्ली से मुंबई जाने में करीब 18-20 घंटे का समय लगता है और रिद्धिमा इस समय अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं. रिद्धिमा ने पापा ऋषि कपूर के लिए इंस्टाग्राम पर उनके साथ की तस्वीरें पोस्ट भी की. पोस्ट करते हुए रिद्धिमा ने लिखा कि पापा मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं और करती रहूंगी. RIP मेरे सबसे वीर योद्धा.. मैं आपको हर दिन याद करूंगी और आपके रोज आने वाले फैसकॉल को भी. जब तक हम दोबारा नहीं मिलते पापा....आई लव यूं..आपकी मुश्क.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़