कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट पर नाबालिग लड़के से रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट ब्रैंडन एलिस्टर डी गी को एक नाबालिग लड़के के साथ कथित रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Written by - Zee News Desk | Last Updated : Oct 1, 2018, 11:38 AM IST
कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट पर नाबालिग लड़के से रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट ब्रैंडन एलिस्टर डी गी को एक नाबालिग लड़के के साथ कथित रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैंडन को मुंबई पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 42 साल के ब्रैंडन पर 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म का आरोप है. 

मीडिया खबरों के मुताबिक ब्रैंडन को कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' के शूटिंग सेट से पुलिस ने गिफ्तार किया. बता दें कि ब्रैंडन बॉलीवुड के फेमस हेयर स्टाइलिस्ट है और वो बॉलीवुड के कई फिल्मों में बतौर हेयर स्टाइलिस्ट काम कर चुके हैं. ब्रैंडन दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले हैं, जिसके कारण गिरफ्तारी के बाद उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Brendon degee (@brendondegee) on

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैंडन और रेप विक्टिम लड़के की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिये हुई थी. इस डेटिंग ऐप पर लड़के ने खुद की उम्र 18 साल बताया था. इस ऐप पर खुद को रजिस्टर करने के बाद इस लड़के ने खुद के साथ रिलेशन बनाने के लिए लोगों को इंवाइट किया था. इस मामले को पुलिस में शिकायत लड़के की मां ने पिछले साल ही की थी. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Brendon degee (@brendondegee) on

 

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, जिसमें ब्रैंडन का नाम सामने आया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद ब्रैंडन को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने ब्रैंडन को 3 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत भेज दिया है, जहां पुलिस इस मामले में और जानकारी जुटाने के लिए ब्रैंडन से पूछताछ करेगी. 

बॉलीवुड की और भी खबरें यहां पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़