बिप्लव देव की विवेकानंद और आइंस्टीन से तुलना, जानें शिक्षा मंत्री के बयान पर क्यों छिड़ा विवाद

त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि कभी कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन जैसे महान लोगों का जन्म हुआ. हम सौभाग्यशाली हैं कि बिप्लव देव जैसे शख्स का हमारे राज्य में जन्म हुआ. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : May 22, 2022, 08:34 AM IST
  • तृणमूल कांग्रेस ने मंत्री के बयान की आलोचना की
  • देश के महान सपूतों से तुलना को बताया असम्मान
बिप्लव देव की विवेकानंद और आइंस्टीन से तुलना, जानें शिक्षा मंत्री के बयान पर क्यों छिड़ा विवाद

अगरतला: त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ विवादों में घिर गये हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना कर डाली है. शिक्षा मंत्री के बयान पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा, ‘‘मैंने वीडियो फुटेज नही देखा है. बहरहाल, यह उनकी निजी टिप्पणी है, जिसपर पार्टी को कुछ नहीं कहना है.

क्या बोले रतन लाल नाथ
शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने शुक्रवार को धलाई जिले के कमालपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘जिनके हाथों में राज्य की कमान थी उन्होंने हमें सपना नहीं देखने दिया. जिस एक मात्र व्यक्ति ने हमें सपना देखने की सीख दी , वह बिप्लव कुमार देव हैं और उन्होंने अपने ढेर सारे सपने पूरे किये.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश एवं दुनिया में कभी कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन जैसे महान लोगों का जन्म हुआ. हर जगर हर (महान) व्यक्ति का जन्म नहीं होता है.’’ मंत्री ने कहा, ‘‘हम सौभाग्यशाली हैं कि बिप्लव देव जैसे शख्स का हमारे राज्य में जन्म हुआ. जिस तरह स्वामीजी ने हमें सपने देखने एवं उन्हें पूरा करने की सीख दी, उसी तरह बिप्लव ने भी कई कदम उठाकर एवं उन्हें लागू कर ऐसा किया. ’’ 

तृणमूल कांग्रेस ने जताई आपत्ति
इस पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुबाल भौमिक ने से कहा, ‘‘ जिन्हें देश की संस्कृति, परंपरा, रीति-नीति के बारे में अल्प ज्ञान है, वे राज्य चला रहे हैं. जिस तरह नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव की देश के महान सपूतों से तुलना की है, वह उनके प्रति असम्मान दिखाने जैसा है.’’ 

ये भी पढ़िए- राबड़ी देवी ने आरजेडी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, जानें- क्या है उसका रिएक्शन

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
 

ट्रेंडिंग न्यूज़