'भारत माता की जय' के नारे को कांग्रेस ने उग्रवाद से जोड़ा

पहले ही देश की सेना पर मिथ्या आरोप लगा चुकी कांग्रेस ने एक और विवादित बयान दिया है. जिस मां भारती का पूरा भारत 'भारत माता की जय' के नारे के साथ यशगान करता है उसी नारे पर कांग्रेस को आपत्ति है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 23, 2020, 12:18 AM IST
    • नेहरू की तारीफ और 'भारत माता की जय' से आपत्ति
    • नेहरू की तारीफ में पढ़े कसीदे
    • मनमोहन सिंह ने 'भारत माता की जय' के नारे को उग्रवाद से जोड़ दिया
'भारत माता की जय' के नारे को कांग्रेस ने उग्रवाद से जोड़ा

दिल्ली: भाजपा पर निशाना साधने के चक्कर में कांग्रेस ने एक बार फिर भारत माता की जय के नारे पर आपत्ति जताई है. इस बार खुद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 'भारत माता की जय' के नारे को उग्रवाद से जोड़ दिया. भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत माता की जय नारे का गलत इस्तेमाल हो रहा है और इसके जरिए आतंक की भावना से ओतप्रोत एक ऐसे भारत का विचार पेश किया जा रहा है जिसमें करोड़ों नागरिकों की जगह नहीं है.

नेहरू की तारीफ और 'भारत माता की जय' से आपत्ति

 

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू के कार्यों और भाषणों पर आधारित एक किताब के विमोचन के मौके पर मनमोहन सिंह लोगों को संबोधित कर रहे थे. मनमोहन सिंह ने कहा कि नेहरू की वजह से ही भारत को एक जीवित लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है और हमारी गिनती शक्तिशाली देशों में होती है. उन्होंने भारत माता की जय के नारे को आतंक और उग्रवाद से जोड़ दिया.

नेहरू की तारीफ में पढ़े कसीदे

मनमोहन सिंह ने कहा कि नेहरू ने देश का नेतृत्व ऐसे समय में किया था जब वह अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, जब इसने जीवन के लोकतांत्रिक तरीके, अलग-अलग सामाजिक व राजनीतिक विचारों को अपनाया था. उन्होंने नेहरू की तारीफ करते हुए कहा कि बहुभाषी नेहरू ने अनोखे तरीके से आधुनिक भारत के विश्वविद्यालयों, अकादिमक संस्थान और सांस्कृतिक संस्थान की नींव रखी थी.

'हू इज भारत माता' किताब की लॉन्चिंग पर बोले मनमोहन

पुरुषोत्तम अग्रवाल और राधा कृष्णा की किताब 'हू इज भारत माता' की लॉन्चिंग पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन ने बीजेपी पर तंज मारते हुए कहा, 'देश के एक तबके के पास दुर्भाग्यवश न तो इतिहास पढ़ने का धैर्य है या फिर वे अपने पूर्वाग्रह के अनुसार चलते हैं. नेहरू की छवि गलत रूप से दिखाने की कोशिश करते हैं. मनमोहन ने नेहरू का जिक्र करते हुए कहा 'भारत माता कौन है?, किसकी जीत आप चाहते हैं?'

ये भी पढ़ें- जहरीला बयान देने के बाद झुके वारिस पठान, मांगी माफी

ट्रेंडिंग न्यूज़