नई दिल्ली. प्रतिवर्ष 26 नवंबर भारतीय संविधान दिवस के रूप में स्मरण किया जाता है. पहली बार स्वतन्त्रता के उपरान्त 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था लेकिन इसको प्रस्तुत किया गया था दो माह पहले आज ही के दिन अर्थात 26 नवंबर 1949 को.
ये दिवस है श्रद्धांजलि का
भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है. दुनिया के लगभग प्रत्येक संविधान का विश्लेषण करके भारतीय संविधान का निर्माण किया गया था, ऐसा माना जाता है. डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी, इसलिए उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता भी कहा जाता है. आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हम डॉक्टर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
9 दिसम्बर 1947 को हुई थी प्रथम बैठक
विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में एक है भारतीय संविधान. इस संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्षपद की जिम्मेदारी डॉक्टर अंबेडकर को सौंपी गई थी. स्वतंत्रता प्राप्ति के प्रथम वर्ष में ही अंतिम माह अर्थात दिसम्बर की 9 तारीख को संविधान सभा की प्रथम बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें संविधान सभा के 207 सदस्य उपस्थित थे.
सबसे बड़ा लिखित संविधान है भारत का
भारतीय संविधान को विश्व में सबसे बड़े लिखित संविधान के रूप में सम्मान दिया जाता है. संविधान लागू होने के समय इसमें 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां और 22 भाग थे, जो आगे चल कर बढ़ गए और अब भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 25 भाग देखे जा सकते हैं. एक और तथ्य भारतीय संविधान को लेकर अविस्मरणीय माना जा सकता है - यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल हैं जिनको तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का श्रम लगा था.
ये भी पढ़ें. Mumbai के लिए एक बहुत दहशतनाक दिन था 26/11
देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप, जो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा... नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-
Android Link - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.zeenews.hindustan&hl=en_IN
iOS (Apple) Link - https://apps.apple.com/mm/app/zee-hindustan/id1527717234