BrahMos Mach 4.5 upgrade: ब्रह्मोस मिसाइल. भारत-रूस के संयुक्त सहयोग से बनी दुनिया की सबसे घातक क्रूज मिसाइल है. यह अपनी Mach 3 यानी आवाज की रफ्तार से तीन गुना की स्पीड के कारण ही दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में गिनी जाती थी. इसकी तेज रफ्तार दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को प्रतिक्रिया देने का बहुत कम समय देती थी. लेकिन लेजर-आधारित हथियार और नई पीढ़ी के इंटरसेप्टर मिसाइल के आने से अब स्थिति बदल गई है.
आजकल के एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम तेज रफ्तार वाली मिसाइलों को भी ट्रैक करने और नष्ट करने की क्षमता रखते हैं. इसलिए, ब्रह्मोस एयरोस्पेस को अब Mach 4.5 या उससे भी ज्यादा रफ्तार वाले वर्जन को जल्द से जल्द डेवलप करने की सख्त जरूरत है. यह नई मिसाइल, जिसे हाइपरसोनिक के करीब माना जाएगा, दुश्मन के एयर डिफेंस को हराने और भारत की हमलावर बढ़त को कायम रखने के लिए बहुत जरूरी है.
क्यों जरूरी है Mach 4.5 की रफ्तार?
मिसाइल की रफ्तार ही उसकी सफलता की गारंटी होती है, खासकर आधुनिक युद्ध में देखा जाए. ऐसे में, Mach 4.5 की रफ्तार पर, दुश्मन के रडार को मिसाइल को पहचानने, ट्रैक करने और इंटरसेप्ट मिसाइल छोड़ने के लिए सेकंडों का भी समय नहीं मिलेगा.
चीन और पाकिस्तान जैसे देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को अपग्रेड किया है. Mach 3 की मिसाइलें अब उनके लिए उतनी बड़ा खतरा नहीं हैं, जितनी पहले थीं. दुनिया की सभी बड़ी ताकतें अब Mach 5 से तेज हाइपरसोनिक मिसाइल बना रही हैं. Mach 4.5 की मिसाइल इस रेस में भारत को मजबूत दावेदार बनाएगी.
ब्रह्मोस एयरोस्पेस को क्या करना होगा?
तेज रफ्तार के लिए मिसाइल में कई बड़े तकनीकी बदलाव करने होंगे. Mach 4.5 की स्पीड तक पहुंचने के लिए मिसाइल के रैमजेट इंजन में बड़ा बदलाव करना होगा, ताकि वह ज्यादा ताकत और थ्रस्ट पैदा कर सके. इतनी तेज रफ्तार पर मिसाइल का शरीर बहुत गर्म हो जाता है. मिसाइल को जलने से बचाने के लिए नई और मजबूत हीट-रेजिस्टेंट सामग्री का इस्तेमाल करना होगा.
ऐसे में, रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस के लिए यह जरूरी है कि वह जल्द से जल्द Mach 4.5 वर्जन को विकसित करे, ताकि भारत अपनी हवाई और समुद्री ताकत को भविष्य के खतरों के लिए पूरी तरह से तैयार रख सके.
ये भी पढ़ें- फ्रांस की मनमानी का तोड़ निकालेगा भारत? 114 Rafale की 'सेकंड पारी' पर बड़ा सवाल, कीमत सुनकर भन्ना उठेगा दिमाग
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.









