Twin River of Ganga: भारत की पवित्र नदियों में गंगा का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगा की असली जुड़वा नदी किसको कहा जाता है? यह दोनों नदियां उत्तर भारत की जीवन रेखा हैं. आइए आज हम आपको बातएंगे कौन सी नदी को गंगा की जुड़वां नदी कहा जाता है.
कौन सी नदी को गंगा की जुड़वां नदी कहा जाता है?
गंगा की जुड़वा नदी यमुना को कहा जाता है, क्योंकि यह भी गंगा की तरह भारत के उत्तरी हिस्से से होकर बहती है. दोनों नदियां देश की सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र नदियों में से एक हैं. दोनों नदियों की शुरुआत उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय से होती है. प्रयागराज (इलाहाबाद) में ये दोनों नदियां मिलती हैं, जिसे संगम कहा जाता है.
यमुना नदी का सफर
यमुना नदी उत्तराखंड के यमुनोत्री हिमनदी से निकलती है. यह हिमालय की ऊंची चोटी बंदरपंच से बहती हुई हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजरती है. कुल लंबाई करीब 1,376 किलोमीटर है. गंगा की तरह यह भी मैदानी इलाकों में बहती है. प्रयागराज में गंगा से मिलने से पहले यह कई शहरों को पानी देती है. इसका पानी पहले साफ और ठंडा होता था, लेकिन अब प्रदूषण ने इसे प्रभावित किया है.
यमुना को जुड़वा नदी क्यों कहते हैं?
पुरानी धार्मिक कहानियों में यमुना सूर्य पुत्री यमराज की बहन हैं. गंगा विष्णु जी की बहन मानी जाती हैं. दोनों का संगम कुंभ मेले का केंद्र है. मथुरा-वृंदावन में यमुना को श्रीकृष्ण की प्रेमिका माना जाता है. यहां गोवर्धन पर्वत के पास यमुना घाट पर लोग स्नान करते हैं. छठ पूजा में यमुना को मां कहा जाता है. गंगा की तरह यमुना में डुबकी लगाने से पाप कटते हैं, ऐसा लोग विश्वास करते है.
प्रदूषण की बड़ी समस्या
यमुना नदी दिल्ली, आगरा और मथुरा जैसे शहरों को पीने का पानी देती है. इसके किनारे खेती होती है. ताजमहल भी यमुना के किनारे है. लेकिन दिल्ली में फैक्टरियां और सीवेज का गंदा पानी इसमें गिरता है. यमुना भारत की सबसे प्रदूषित नदियों में शामिल हो गई है. सरकार यमुना एक्शन प्लान चला रही है. बांध और सफाई अभियान से इसे बचाने की कोशिश हो रही है.
ये भी पढ़ें- अब टैंक भी करेंगे हवाई हमला! इंडियन आर्मी के T-72, T-90 बनेंगे 'ड्रोन शिकारी', कैनिस्टर लॉन्च से लैस बख्तरबंद बेड़ा
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.









