जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू बनाये गए भारत के नये CAG

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र देने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत सरकार ने देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया है.मुर्मू राजीव महर्षि की जगह लेंगे.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 7, 2020, 11:42 AM IST
    • गिरीश चंद्र मुर्मू बनाये गए भारत के नये CAG
    • शनिवार को राष्ट्रपति कराएंगे शपथ ग्रहण
    • गिरिश चंद्र मुर्मू अब राजीव महर्षि की जगह लेंगे
जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू बनाये गए भारत के नये CAG

नई दिल्ली: 5 अगस्त को जब पूरा देश राम मंदिर के भव्य भूमिपूजन का जश्न मना रहा था तब जम्मू कश्मीर से तत्कालीन LG गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफा देने की खबर सामने आई थी. इसके कई मायने निकाले जा रहे थे और अब ये सही साबित हुआ. उन्हें केंद्र सरकार ने देश का नया CAG तैनात किया है. गिरिश चंद्र मुर्मू अब राजीव महर्षि की जगह लेंगे. CAG के रूप में महर्षि का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

गिरिश चंद्र मुर्मू देश के नए CAG होंगे

 

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू को कॉम्पट्रॉलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (कैग) नियुक्त किया गया है. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए. मुर्मू ने बुधवार को उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया था.

शनिवार को राष्ट्रपति कराएंगे शपथ ग्रहण

देश का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया है. मुर्मू राजीव महर्षि का स्थान लेंगे. इस बारे में वित्‍त मंत्रालय ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया. गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सीएजी के रूप में शपथ लेंगे. उन्‍होंने बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल पद से इस्‍तीफा दिया था. 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आइएएस अधिकारी महर्षि का कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो रहा है.

क्लिक करें- "हिन्दू राष्ट्र की ओर भारत"! क्या मुसलमान नेता मोदी सरकार को रास्ता दिखा रहे हैं?

उल्लेखनीय है कि पूर्व  केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को उनकी जगह जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है.  1985 बैच के गुजरात कैडर के आइएएस अफसर मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहले भी काम कर चुके हैं. उस समय पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

ट्रेंडिंग न्यूज़