GK Quiz on Indian Army: भारतीय आर्मी को कितना जानते हैं आप? दीजिए इन सवालों के जवाब

Indian Army Question Answer: भारतीय आर्मी के बारे में आप कितना जानते हैं...इस बारे में आज हम आपको सामने कुछ सवाल लेकर आए हैं, जिनके जवाब आपको देने हैं. हालांकि, वहां उत्तर भी दिए गए हैं.

Written by - Nitin Arora | Last Updated : Jan 17, 2025, 04:05 PM IST
GK Quiz on Indian Army: भारतीय आर्मी को कितना जानते हैं आप? दीजिए इन सवालों के जवाब

GK Quiz on Indian Army: भारतीय सेना देश की रीढ़ है और हर नागरिक के दिल में उनके लिए एक खास जगह है. यह सिर्फ एक सैन्य बल नहीं है. यह बहादुरी, निस्वार्थता का भी प्रतिनिधित्व करता है. सीमाओं की रक्षा करने से लेकर आपदाओं और संकटों का सामना करने तक, भारतीय सेना वर्षों से कई बड़े संषर्घों से निकलती है.

यहां हम आपके लिए एक Quiz लेकर आए हैं जो न केवल भारतीय सेना के समर्पण और निस्वार्थता को बताएगा, बल्कि आपको अधिक जानकारी भी मिलेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

1. भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में किसे जाना जाता है?
-जनरल के.एम. करिअप्पा

2. भारतीय सेना ने किस वर्ष कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की?
-1999

3. भारतीय सेना की कौन सी रेजिमेंट सबसे पुरानी है?
-मद्रास रेजिमेंट

4. प्रथम भारतीय फील्ड मार्शल कौन थे?
-सैम मानेकशॉ

5. 1990 में कश्मीर घाटी से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए भारतीय सेना द्वारा कौन सा ऑपरेशन शुरू किया गया था?
-ऑपरेशन रक्षक

6. भारतीय सेना की सबसे बड़ी शाखा कौन सी है?
-पैदल सेना

7. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) कहां स्थित है?
-देहरादून

8. 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को हटाने के लिए भारतीय सेना ने कौन सा ऑपरेशन चलाया था?
-ऑपरेशन ब्लू स्टार

9. किस दिन को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है?
-15 जनवरी

10. भारत का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार परमवीर चक्र जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?
-मेजर सोमनाथ शर्मा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Nitin Arora

लिखने के शौकीन हैं, पिछले 6 सालों से अधिक समय से मीडिया के कई अलग-अलग संस्थानों में काम कर चुके हैं और फिलहाल Zee News की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. यहां जनरल न्यूज व नेशनल, इंटरनेशनल खबरों पर एक्सप्लेनर लिखते हैं और साथ ही डिफेंस की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़