400 KM की फतह vs 500 KM का पिनाक! दुश्मन की टूटेगी अकड़, DRDO बना रहा भारत का ब्रह्मास्त्र

india Pinaka air Defence: पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल को सेना में शामिल किया है, जो 400 किमी तक सटीक हमला कर सकती है. इसे रोकने के लिए भारत के पास एयर डिफेंस सिस्टम हैं, लेकिन फतह के लॉन्चर को खत्म करने के लिए पिनाक की रेंज बढ़ाने की जरूरत है. 

Written by - Saurabh Pal | Last Updated : Nov 9, 2025, 01:11 PM IST
  • DRDO बना रहा 300 किमी पिनाका Mk-III
  • पिनाका Mk-5 और Mk-6 होंगे गेमचेंजर हथियार
400 KM की फतह vs 500 KM का पिनाक! दुश्मन की टूटेगी अकड़, DRDO बना रहा भारत का ब्रह्मास्त्र

india Pinaka air Defence: भारतीय सेना को पश्चिमी मोर्च पर सबसे ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है. पड़ोसी मुल्क ऐसा कुटिल स्वभाव का दुश्मन है, जिसका कोई ईमान नहीं है. कभी मोर्चा खोल सकता है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर से दुश्मन कोई भी दुस्साहस कर सकता है. हालांकि भारत इस बार पहले से बेहतर और घातक जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है. इसके बावजूद भी पाकिस्तान के कुछ हथियार है, जो भारत के लिए चिंता का विषय हैं. 

पाकिस्तान ने हालही में Fatah-II गाइडेड मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) शामिल किया है. यह सिस्टम 400 किलोमीटर की रेंज तक सटीक हमला कर सकता है. जिससे भारत के रक्षा नियोजकों के सामने एक तेज़ चुनौती खड़ी हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

फतह-2 से पाकिस्तान की बढ़ी ताकत
Fatah-II के इंडक्शन से पाकिस्तान ने अपनी पारंपरिक फायरपावर में बड़ी छलांग लगा दी है. यह 8x8 वाहन पर लगा 2-ट्यूब लांचर है, जो मोबाइल है और 400 किमी दूर तक सटीक हिट कर सकता है. सिस्टम में GNSS और INS जैसे गाइडेंस और संभावित टर्मिनल गाइडेंस है, इसलिए इसकी सटीकता 10 मीटर से भी कम बताई जा रही है. इसका फ्लैट ट्रैज़ेक्टरी कुछ रडार के लिए पकड़ना मुश्किल भी बना सकती है.

DRDO बढ़ा रहा है पिनाक की रेंज
वहीं भारत के पास वर्तमान में इस तरह के हमले को रोकने के लिए 'Pinaka गैप' है, जिसकी रेंज 90 किमी है. यह भारत के लिए चिंता का विषय है.  DRDO लंबे रेंज वेरिएंट पर काम कर रहा है, जो 120 किमी रॉकेट और एक प्रस्तावित Pinaka Mk-III जो 2027 तक 300 किमी रेंज देने का लक्ष्य रखता है.  300 किमी भी Fatah-II की 400 किमी रेंज से 100 किमी पीछे है. इसलिए सीधे और सस्ते तरीके से Fatah-II लॉन्चरों का जवाब देने की क्षमता अभी कम पड़ती है.

पिनाक मार्क-5, मार्क-6 से फतह पर होगी फतह
हालांकि फतह जैसी मिसाइलों को रोकन के लिए भारत के पास और भी एयर डिफेंस सिस्टम हैं, लेकिन लगातार फायर से एयर डिफेंस पर दबाव बन सकता है.  ऐसे में रक्षा ही सुरक्षा की गारंटी नहीं है. इसलिए फतह के लॉन्च पैड को खत्म करने के लिए ऐसे हथियार की जरूरत है, जो कम से 400 किमी तक सटीक हमला कर सके. इसके समाधान के तौर पर Pinaka Mk5 (400 किमी) और Mk6 (500 किमी+) विकसित करना सुझाया जा रहा है. मौजूदा Pinaka प्लेटफ़ॉर्म की मॉड्यूलर और सस्ती डिजाइन इस काम के लिए उपयुक्त है और यह Aatmanirbhar Bharat के लक्ष्य से भी मेल खाती है.

ये भी पढ़ें: भारत का 'ब्रह्मास्त्र' तैयार! DRDO ने कहा, 'कुशा SAM' मैक 5.5 की स्पीड से 350 KM दूर ही दुश्मन की मिसाइलें कर देगा खत्म

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Saurabh Pal

सौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़