India first signal free city: भारत के व्यस्त शहरों में ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक लाइट की समस्या आम है. लेकिन राजस्थान का एक ऐसा शहर इससे अलग है. यहां एक भी ट्रैफिक लाइट नहीं है. यह शहर पूरी तरह सिग्नल-फ्री है. लाखों छात्रों का यह केंद्र अब ट्रैफिक के मामले में भी मिसाल बन गया है. आइए आज हम आपको बताएंगे भारत के किस शहर में नहीं है ट्रैफिक लाइट.
भारत के किस शहर में नहीं है ट्रैफिक लाइट?
भारत का कोटा शहर अब ऐसा शहर बन गया है, जहां कोई ट्रैफिक लाइट नहीं है. ययह भारत का पहला ट्रैफिक लाइट फ्री शहर है. कोटा में ट्रैफिक संभालने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास और राउंडअबाउट बनाए गए हैं, जिनसे अब सड़कों पर जाम नहीं लगता. यहां का ट्रैफिक बिना लाइट के भी आसानी से चलता है.
कोटा की खासियत
कोटा को कोचिंग कैपिटल कहा जाता है. यहां हर साल लाखों छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं. लेकिन शहर की सड़कें कभी जाम से परेशान नहीं होतीं. यहां कोई ट्रैफिक सिग्नल ही नहीं है. कोटा यूआईटी (अर्बन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट) ने स्मार्ट प्लानिंग से यह कमाल किया. छोटे-छोटे डायवर्जन रोड बनाए गए. सड़कें चौड़ी की गईं. चौराहों पर ओवरब्रिज और अंडरपास लगाए गए. रूट ऐसे डिजाइन किए गए कि वाहनों को रुकने की जरूरत ही न पड़े.
पहले कोटा में ट्रैफिक की भारी समस्या थी. छात्रों की भीड़ और बढ़ते वाहनों से जाम लगता था. लेकिन 2024 में यूआईटी ने सभी सिग्नल हटा दिए. अब शहर सही तरह से चलता है. यह भारत का पहला और इकलौता ऐसा शहर है.
कैसे संभलता है ट्रैफिक?
बिना लाइट के ट्रैफिक कैसे मैनेज होता है, यह सवाल सबके मन में आता है. कोटा में रिंग रोड सिस्टम है. मुख्य सड़कें एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. वाहन आसानी से बायपास हो जाते हैं. ट्रैफिक पुलिस को कम मेहनत करनी पड़ती है. हादसे भी कम हुए हैं. शहर की आबादी 12 लाख से ज्यादा है, फिर भी सड़कें फ्लो पर चलती हैं.
लोगों को फायदा
कोटा के छात्रों को सबसे ज्यादा लाभ मिला. पहले परीक्षा के समय जाम से देरी होती थी. अब समय पर पहुंचना आसान है. कोचिंग संस्थान जैसे अलन, रेजोनेंस यहां फल-फूल रहे हैं. शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई. यात्री भी आकर्षित हो रहे हैं. चंबल नदी का किनारा और गरड़िया महादेव मंदिर देखने लायक हैं.
ये भी पढ़ें: तेजस के ‘दिमाग’ की कहानी; जब भारत ने खुद बनाया फाइटर जेट का कंट्रोल सिस्टम, CAIR के पूर्व डायरेक्टर ने खोला राज
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.









