लड़ाकू विमान की तलाश में पुर्तगाल, भारत के साथ हुई हाईलेवल मीटिंग; खटाखट फाइटर जेट बेचने की तैयारी?

India and Portugal Defence Agreement: भारत और पुर्तगाल के बीच 50 सालों से संबंध है. इस बीच भारत और पुर्तगाल अपने संबंधों की 50 वर्षगांठ बना रहे हैं. इस बीच दोनों देशों के बीच एक हाईलेवल बैठक हुई है, जिसमें रक्षा, विज्ञान, तकनीक और जियोपॉलिटिक्स पर चर्चा हुई. इस बीच लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि पुर्तगाल भारत से फाइटर एयरक्राफ्ट खरीद सकता है.  

Written by - Saurabh Pal | Last Updated : Nov 6, 2025, 05:16 PM IST
  • भारत-पुर्तगाल में रक्षा समझौते पर चर्चा
  • दोनों देशों की 50वीं वर्षगांठ पर नई शुरुआत
लड़ाकू विमान की तलाश में पुर्तगाल, भारत के साथ हुई हाईलेवल मीटिंग; खटाखट फाइटर जेट बेचने की तैयारी?

India and Portugal Defence Agreement: भारत के मित्र देशों की लिस्ट में एक नया नाम पुर्तगाल जुड़ गया है. यह नया नाटो देश चीन का का पक्का दुश्मन है. चीन और रूस के साथ पुर्तगाल का सीमा विवाद है. इस वजह माना जा रहा है कि भारत की दोस्ती पुर्तगाल से लंबी चलेगी. दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए हैं. इसमें एक डिफेंस सेक्टर का समझौता काफी अहम मान जा रहा है, क्योंकि पुर्तगाल एक नाटो देश है. 

भारत और पुर्तगाल ने बुधवार को 5वां  विदेश कार्यालय परामर्श आयोजित किया, जिसमें रक्षा एवं सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यटन और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई. विदेश मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पक्षों ने राजनीतिक संबंधों, व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत और पुर्तगाल के बीच रक्षा, सुरक्षा पर चर्चा
भारत और पुर्तगाल के बीच रक्षा एंव सुरक्षा, नवीकरणीय उर्जा, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर चर्चा हुई है. दोनों देश इन सभी मुद्दों पर वर्तमान समझौतों की समीक्षा करेंगे. साथ इनको दोबारा बड़े पैमाने पर शुरू करने पर सहमत हुए हैं. दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर भी चर्चा की. इसके साथ ही साझा हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय मंचों पर मौजूदा घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है .

भारत-पुर्तगाल के बीच 50 सालों से घनिष्ठ संबंध
यात्रा के दौरान, सचिव (पश्चिम) ने विदेश मामलों एवं सहयोग राज्य सचिव सुश्री एना इसाबेल जेवियर से भी मुलाकात की. विदेश मंत्रालय से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि भारत और पुर्तगाल के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक संबंध हैं, जो अब एक दूरदर्शी, बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी के रूप में विकसित हो रहे हैं. इस वर्ष दोनों देश राजनयिक संबंधों की पुनर्स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. 

क्या पुर्तगाल खरीदेगा भारत से हथियार
भारत और पुर्तगाल के बीच काफी पहले ही रक्षा समझौता हुआ था, जिसके तहत पुर्तगाली और भारतीय कंपनियां unmanned aerial systems (UAVs), जहाज निर्माण, विमान सेवाओं में साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. पुर्तगाल एक नाटो देश है. सैन्य शक्ति काफी कम है, लेकिन तकनीकी रूप से काफी विकसित है. हालांकि पुर्तगाल मौजूदा समय में लड़ाकू विमानों की खोज में है. ऐसे में भारत के साथ उच्चस्तरीय बैठक से डिफेंस डील की संभावनाओं को भी बल मिला है. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि पुर्तगाल किस प्रकार विमान खोज रहा है. क्या पुर्तगाल की जरूरत के विमान के भारत के पास हैं या नहीं. 

ये भी पढ़ें: देसी इंजन की दहाड़! HAL का HTFE-25 टर्बोफैन अब IJT-36 'यशस' ट्रेनर जेट को देगा नई रफ्तार; पायलटों को बनाएगा दुश्मनों का 'यमराज'

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Saurabh Pal

सौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़