Ex Army chief Manoj Mukund Naravane: इंडियन आर्मी के पूर्व चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुंबई में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी है. इससे भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति का पूरी दुनिया को अंदाजा लग गया है. नवरणे ने कहा 7 से 10 मई तक भारत-पाक संघर्ष से भारत की नीतियों में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है.
मुंबई में आयोजित CNBC-TV18 ग्लोबल लीडरशिप समिट में नरवणे ने कहा कि इस ऑपरेशन ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत न सिर्फ राजनीतिक इच्छाशक्ति रखता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई करने की पूरी क्षमता भी रखता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वालों में कोई फर्क नहीं करेगा.
भारत को अनमैन्ड सिस्टम मजबूत करने की जरूरत
जनरल नरवणे ने बताया कि आने वाले समय में भारत को ड्रोन और अनमैन्ड सिस्टम जैसे नए क्षेत्रों में अपनी क्षमताएं और मजबूत करनी होंगी.उन्होंने अपनी पसंदीदा कहावत भी "अगर शांति चाहिए, तो युद्ध की तैयारी रखो" जिसे रोमन जनरल वेजेटियस से जोड़ा जाता है. कनाडा में भारत के पूर्व राजदूत विकास स्वरूप ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की नीति को ‘डोजियर से निर्णायक कार्रवाई’ की दिशा में बदल दिया है. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन ने यह भी दिखाया कि भारत किसी भी बाहरी मध्यस्थता (जैसे ट्रंप के दावे) को स्वीकार नहीं करता.
7 भारत ने पाकिस्तान में फोड़े थे बम
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई थी, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई थी. भारत ने इस हमले के बाद तीनों सेनाओं की ओर से सुनियोजित जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठनों के मुख्यालय, ट्रेनिंग कैंप और लॉन्चपैड नष्ट कर दिए. इससे भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा.
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.









