इंडियन आर्मी का ऑपरेशन 'अखंड प्रहार', रुद्र बिग्रेड का प्रचंड 'युद्ध'; सेना की सबसे खतरनाक बटालियन मैदान में उतरी

Indian Army Rudra bigrade: इंडियन आर्मी की सबसे खतरनाक बटालियन ने बुधवार को पाकिस्तान से सटे सरहदी इलाके जैसलमेर में अखंड प्रहार युद्धाभ्यास किया. यह युद्धाभ्यास त्रिशूल युद्धाभ्यास के अंतर्रगत किया गया. इस दौरान सेना के रुद्र बिग्रेड के जवानों ने रेगिस्तान में अपना रौद्र रूप दिखाया. 

Written by - Saurabh Pal | Last Updated : Nov 12, 2025, 04:23 PM IST
  • रुद्र ब्रिगेड ने जैसलमेर में दिखाया रौद्र रूप
  • अखंड प्रहार युद्धाभ्यास से हिली दुश्मन की नींव
इंडियन आर्मी का ऑपरेशन 'अखंड प्रहार', रुद्र बिग्रेड का प्रचंड 'युद्ध'; सेना की सबसे खतरनाक बटालियन मैदान में उतरी

Indian Army Rudra bigrade: इंडियन आर्मी के फाइटर रुद्र बिग्रेड के जवान बुधवार को पहली बार मैदान में उतरे. यह सेना की वही बिग्रेड है, जिसे हाल ही में बिजली की रफ्तार से हर हमले का जवाब देने के लिए बनाया गया है. भारत की सबसे उन्नत बिग्रेड है. इस बटालियन में शामिल इंडियन आर्मी का जवान दुश्मनों के लिए यमराज से कम नहीं है. इन जवानों ने पाकिस्तान से सटे सरहदी इलाके में चल रहे त्रिशूल युद्धाभ्यास में भाग लिया. 

त्रिशूल युद्धाभ्यास के अंतर्गत रुद्र बिग्रेड अखंड युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया. इस दौरान वास्तिवक युद्ध का माहौल बनाया था. इस दौरान युद्धाभ्यास का दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने कोणार्क कोर और नवगठित रुद्र ब्रिगेड की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की और नवाचार, आत्मनिर्भरता और एकजुटता के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है रुद्र बिग्रेड की ताकत?
इस युद्धाभ्यास में इंडियन आर्मी की रूद्र बिग्रेड ने वही किया, जिसके लिए उसका गठन किया गया है. इंडियन आर्मी की यह बिग्रेड किसी परिस्थिति के हर दम तैयार रहती है. इसके जवान गोला बारूद, तोप, ड्रोन, डॉग फाइट, हर प्रकार के युद्ध के लिए ट्रेंड हैं. यह बटालियन इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर और परांपरिक युद्ध दोनों में माहिर है. ये जवान स्वदेशी हथियार इस्तेमाल करते हैं.  

ऑपरेशन अखंड प्रहार क्या है?  
ऑपरेशन अखंड प्रहार भारतीय सेना की थल, वायु और तकनीकी क्षेत्रों में एकीकृत संचालन करने की क्षमता को प्रमाणित करने के लिए बनाया गया है. इस  संयुक्त शस्त्र युद्धाभ्यास, समन्वय और वास्तविक के समय युद्ध की रणनीति, तकनीक और प्रोसेस की प्रक्रिया में तत्काल बदलाव का अभ्यास किया गया.  

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने बताया "रुद्र ब्रिगेड एक संगठित सभी प्रकार के हथियारों से लैस बिग्रेड है. ऑपरेशन अखंड प्रहार के दौरान परिचालन रूप से प्रमाणित की गई है. यह पैदल सेना, बख्तरबंद, मॉडर्न हथियारों से लैस पैदल सेना और वायु रक्षा तोपखाने के संचालन को अंजाम देने के लिए पूरी तरह सुसज्जित है। 'रुद्र' महादेव या शिव का प्रतीक है, जो अपार शक्ति को दर्शाता है, जबकि 'प्रचंड' का अर्थ है विशाल. इस अभ्यास के दौरान ब्रिगेड ने सटीक 'प्रचंड' हमलों के माध्यम से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया."

ऑलराउंडर है रूद्र बिग्रेड 
रुद्र ब्रिगेड एक अनोखी बटालियन है, जो सभी प्रका के हथियारों से लैस है. यह हर प्रकार के युद्ध में सक्षम है. इसे बहु-क्षेत्रीय युद्ध प्रभावशीलता प्रदान करने के लिए बनाया गया है. अखंड प्रहार के दौरान इसकी परिचालनात्मक मान्यता, आधुनिक तकनीक और एकीकृत युद्ध रणनीतियों का लाभ उठाते हुए, जटिल युद्धक्षेत्र अभियानों को अंजाम देने के लिए इसकी तत्परता की पुष्टि करती है. लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने कहा, "रुद्र ब्रिगेड उभरते युद्धक्षेत्र में बहु-क्षेत्रीय अभियानों में सफलता के लिए तैयार है. इसकी उपलब्धियां भारतीय सेना के नवाचार, आत्मनिर्भरता और परिचालन उत्कृष्टता पर बढ़ते ध्यान को दर्शाती हैं."

ये भी पढ़ें- चीन ने J-20 में फूंकी नई जान, अमेरिकी F-22 की 'बर्बादी' के लिए AL-31F जेट इंजन से किया लैस; आसमान का बना अदृश्य योद्धा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Saurabh Pal

सौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़