Indian Army Mahagujarat exercise: भारत की तीनों सेनाएं इन दिनों जबरदस्त ताकत के साथ युद्धाभ्यास कर रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों में देश की हर दिशा में युद्धाभ्यास, मिसाइल टेस्ट व अन्य सैन्य गतिविधियों को लेकर NOTAM जारी किया गया है, इसी कड़ी में, IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्तता और मिशन तत्परता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए थलसेना और भारतीय वायुसेना ने एक समन्वित एयरबोर्न अभ्यास को अंजाम दिया.
सैन्य अभ्यास 'महागुजराज'
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के थार रेगिस्तान में सैन्य अभ्यास 'महागुजराज' को अंजाम दिया है. सेना के मुताबिक, इस अभ्यास ने यह सिद्ध किया कि भारतीय सशस्त्र बल जटिल एयरबोर्न अभियानों की योजनाओं, समन्वय और निष्पादन में एकीकृत रूप से कार्य करने में सक्षम हैं.
सेना ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह अभ्यास भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त युद्धक क्षमता का शानदार प्रतीक रहा. यहां सशस्त्र बलों के बीच रणनीतिक तालमेल और तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली. यह रणनीतिक तालमेल भविष्य के बहु-आयामी युद्धक्षेत्रों में निर्णायक भूमिका निभाने में सक्षम है.
आपको बता दें, यह अभ्यास दक्षिणी कमान की सुदर्शन चक्र कोर के तहत एकीकृत त्रि-सेवा अभ्यास 'त्रिशूल' का हिस्सा था. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान ने प्रत्यक्ष रूप से इस अभ्यास को देखा.
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने की तारीफ
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने एयरबोर्न बलों, सुदर्शन चक्र कोर और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों व जवानों की उच्च स्तर की संचालनिक तत्परता और पेशेवर क्षमता की सराहना की. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के थार रेगिस्तान में सैन्य अभ्यास 'महागुजराज' पूरा किया है.
इसी दौरान थल सेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त अभ्यास भी किया. इसका उद्देश्य तीनों सेनाओं की संयुक्त युद्धक क्षमताओं और समन्वय का प्रदर्शन करना था. यह संयुक्त त्रि-सेवा युद्धाभ्यास 'त्रिशूल' का हिस्सा था.
वहीं वायुसेना के अभियान 'महागुजराज' नाम से संचालित किए गए. भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी क्षेत्र में अभ्यास महागुजराज-25 का आयोजन किया. यह अभ्यास 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चला. संचालनिक उत्कृष्टता और संयुक्त तत्परता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय वायुसेना का यह व्यापक अभ्यास वायुसेना की क्षमता को प्रमाणित करता है. वायुसेना अपनी इस क्षमता के माध्यम से विभिन्न वायु अभियानों के संपूर्ण दायरे को कवर करती है.
इसके अंतर्गत वायुसेना एयर कैंपेन से लेकर समुद्री और एयर-लैंड मिशनों तक प्रभावी ढंग से संचालन करने में सक्षम है.
ये भी पढ़ें- क्या है DRDO की K-5 SLBM मिसाइल? 5000 की रेंज टेस्टिंग से दुश्मनों में हलचल, 'अरिहंत' पनडुब्बी की बढ़ाएगी ताकत
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.









