भारत को 2029 में मिलेगा पहला RAFALE-M जेट, इंडियन नेवी की समुद्री शक्ति को कैसे बढ़ाएगा?

Rafale M Fighter Jet Indian Navy: भारत और फ्रांस के बीच राफेल-एम फाइटर जेट्स को लेकर सौदा हुआ था, जिस पर अप्रैल 2025 में हस्ताक्षर हो सकते हैं. इसके तहत भारत को 22 सिंगल-सीटर राफेल-एम जेट्स और 4 ट्विन-सीटर राफेल-बी ट्रेनर जेट्स मिलेंगे. ये भारत की समुद्री ताकत को बढ़ाएंगे.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 17, 2025, 10:33 AM IST
  • करीब 60 हजार करोड़ रुपये का सौदा
  • भारतीय नौसेना बढ़ा रही समुद्री ताकत
भारत को 2029 में मिलेगा पहला RAFALE-M जेट, इंडियन नेवी की समुद्री शक्ति को कैसे बढ़ाएगा?

Rafale M Fighter Jet Indian Navy: भारत अपनी समुद्री ताकत में इजाफा करने के लिए हर मुमकिन कदम उठा रहा है. भारत और फ्रांस के बीच Rafale-M यानी राफेल मरीन फाइटर जेट्स का सौदा हुआ है, जिसकी कीम 7.2 अरब डॉलर (लगभग 60,000 करोड़ रुपये) आंकी जा रही है. इस डील पर अप्रैल में आधिकारिक मुहर लग सकती है, जब फ्रांस के रक्षा मंत्री की भारत यात्रा पर आएंगे. ये भारतीय नेवी के लिए क्रांतिकारी बदलाव साबित हो सकता है.

क्या है भारत और फ्रांस का सौदा?
भारत-फ्रांस के बीच हुए सौदे में 22 सिंगल-सीटर राफेल-एम जेट्स और 4 ट्विन-सीटर राफेल-बी ट्रेनर जेट्स शामिल हैं. राफेल-एम जेट्स विशेष रूप से एयरक्राफ्ट कैरियर्स के से संचालित होने के लिए डिजाइन किए गए हैं. ये राफेल-एम जेट्स भारतीय नौसेना के मौजूदा मिग-29के (MiG-29K) विमानों की जगह लेंगे. ऐसे कयास हैं कि फ्रांस से मिलने वाले जेट्स INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य से संचालित होंगे. जबकि ट्विन-सीटर राफेल-बी जेट्स को पायलट ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

2029 तक मिल सकता है पहला राफेल-एम जेट 
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सौदा पूरा होते ही पहला राफेल-एम जेट साल 2029 के अंत तक इंडियन नेवी को दिया जा सकता है. इसे बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी Dassault Aviation को सभी 26 विमानों की डिलीवरी समय पर पूरी करनी होगी. जब इस डील पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो जाएंगे, उसके चार साल के बाद तक की समयसीमा तय होगी. 

आधुनिक प्रणालियों से लैस होगा
राफेल-एम जेट्स आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस हैं. ये जेट्स एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल और मेट्योर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से लैस होंगे. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत करने में ये फाइटर जेट्स अहम भूमिका निभा सकते हैं. भारत इससे पहले भी फ्रांस से 36 राफेल जेट्स खरीद चुका है, जो इंडियन एयरफोर्स के लिए थे. साल 2016 में हुए इस सौदे की कीमत 59,000 करोड़ रुपये थी.

ये भी पढ़ें-चीनी नौसेना की खैर नहीं! भारत बना रहा 2 एंटी शिप मिसाइलें, जो ड्रैगन के जहाजों का नहीं छोड़ेंगी नामोनिशान

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़