भारत का वो इकलौता राज्य, जहां हर एयरपोर्ट से उड़ती हैं इंटरनेशनल फ्लाइट्स; नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

Four International Airports: आप लोग जानते हैं कि भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां चार-चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, एक ही राज्य में इतने एयरपोर्ट, बाकी राज्यों में जहां एक या दो  एयरपोर्ट होते हैं, वहीं यह राज्य दुनिया से चार रास्तों से जुड़ा है.  

Written by - Ishita Tyagi | Last Updated : Nov 10, 2025, 12:23 PM IST
  • हर साल लाखों यात्री करते हैं सफर
  • पर्यटन और व्यापार को मिला बड़ा बढ़ावा
भारत का वो इकलौता राज्य, जहां हर एयरपोर्ट से उड़ती हैं इंटरनेशनल फ्लाइट्स;  नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

Four International Airports: भारत में हवाई यात्रा तेजी से बढ़ रही है. देश के कई राज्य अच्छे एयरपोर्ट के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां चारों एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हैं. दक्षिण भारत का यह खूबसूरत राज्य यात्री और व्यापार का बड़ा केंद्र है. आइए आज हम आपको बताएंगे भारत का एकमात्र ऐसा राज्य कौनसा है जहां चारों एयरपोर्ट इंटरनेशनल हैं. 

जहां चारों एयरपोर्ट इंटरनेशनल 
केरल भारत का एकमात्र राज्य है जहां चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं. इन चारों एयरपोर्ट्स की वजह से केरल की यात्रा, व्यापार और यात्री बहुत आसानी से होता है. यह मजबूत एयरपोर्ट एयरपोर्ट हर साल लाखों यात्रिओं और भारतियों की यात्रा को आसान बनाता है. यह केरल की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है, क्योंकि इससे व्यापार, यात्री, पढ़ाई और विदेशी कारोबार को बढ़ावा मिलता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

केरल के चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट
केरल में कुल चार एयरपोर्ट हैं और सभी से इंटरनेशनल उड़ानों उड़ती हैं. पहला है त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट. यह राज्य की राजधानी के पास स्थित है और दक्षिण भारत का महत्वपूर्ण द्वार माना जाता है. यहां से मलेशिया, सिंगापुर और यूरोप की उड़ानें चलती हैं. दूसरा, कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो कोच्चि शहर के पास है. यह निजी क्षेत्र द्वारा संचालित है और मध्य पूर्व के देशों के लिए लोकप्रिय है. तीसरा, कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मलप्पुरम जिले में स्थित. यह खाड़ी देशों से आने वाले श्रमिकों का मुख्य केंद्र है. चौथा, कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, उत्तरी केरल में. यह 2018 में शुरू हुआ और अब तेजी से विकसित हो रहा है. 

क्यों है केरल खास?
केरल को गॉड्स ओन कंट्री कहा जाता है. इसके हरे-भरे जंगल, बैकवाटर और समुद्र तट यात्रिओं को अपनी और खींचते हैं. चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. पर्यटन से करोड़ों रुपये की कमाई होती है. साथ ही, मसाले, चाय और आईटी निर्यात भी बढ़ा. हाल की जानकारी के मुताबिक, केरल में 2024 में 1.5 करोड़ से ज्यादा विदेशी यात्री आए. 

अन्य राज्यों से तुलना
भारत में कुल 35 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं. उत्तर प्रदेश के पास पांच हैं, जैसे लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर, आगरा और प्रयागराज. लेकिन केरल अनोखा है क्योंकि उसके सभी चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं. तमिलनाडु के पास भी चार हैं, लेकिन वहां डोमेस्टिक एयरपोर्ट भी हैं. महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्य भी आगे हैं, लेकिन केरल की यह खासियत इसे अलग बनाती है.

ये भी पढ़ें- Su-57 या F-35? बस भारत लेने वाला है बड़ा फैसला, ये बनेगा Indian Airforce का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ बादशाह

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Ishita Tyagi

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से ताल्लकु रखने वाली इशिता त्यागी को जनरल नॉलेज की खबरों में खूब दिलचस्पी है. इन्होंने अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत ज़ी मीडिया के साथ की है. वो फिलहाल ज़ी भारत के लिए ट्रेनी जर्नलिस्ट है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़