सिक्किम की Life Line NH-10 पर भूस्खलन, देश के अन्य हिस्सों से कटा राज्य

 राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर बुधवार को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया. यह हाइवे सिक्किम को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है. अधिकारियों की मानें तो 1-2 दिन में हाइवे पर यातायात फिर से शुरू हो जाएगा.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 23, 2020, 08:28 PM IST
    • अधिकारियों ने बताया कि मलबे को पूरी तरह से हटाने में कम से एक दिन या दो दिन लग सकते हैं.
    • एनएच-10 को सिक्किम के लोगों के लिए जीवनरेखा कहा जाता है.
    • आपदा के कारण सिक्किम तक सड़क मार्ग ठप है, इसकी वजह से सप्लाई चेन में बाधा पहुंची है
सिक्किम की Life Line NH-10 पर भूस्खलन, देश के अन्य हिस्सों से कटा राज्य

गंगटोकः प्राकृतिक आपदा भूस्खलन के चलते देश का राज्य सिक्किम देश के अन्य हिस्सों से कट गया. सिक्किम की ओर इस वक्त सड़क मार्ग से आवागमन ठप है. दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने से सिक्किम बुधवार की सुबह देश के अन्य हिस्सों से कट गया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. 

सप्लाई चेन भी हुई बाधित
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर बुधवार को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया. यह हाइवे सिक्किम को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है. अधिकारियों की मानें तो 1-2 दिन में हाइवे पर यातायात फिर से शुरू हो जाएगा.

लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के कारण सिक्किम तक सड़क मार्ग ठप है, इसकी वजह से सप्लाई चेन में बाधा पहुंची है. 

पं. बंगाल के 29 माइल इलाके में हुआ भूस्खलन
एनएच-10 को सिक्किम के लोगों के लिए जीवनरेखा कहा जाता है. इस राजमार्ग का प्रबंधन जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) और पश्चिम बंगाल का लोक निर्माण विभाग (PWD) करता है. अधिकारियों ने बताया कि यह भूस्खलन पश्चिम बंगाल के 29 माइल क्षेत्र में हुआ है. 

सामान ले जा रहे ट्रक फंसे
अधिकारियों ने बताया कि मलबे को पूरी तरह से हटाने में कम से एक दिन या दो दिन लग सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर बारिश में कमी आती है तो सड़क को एक तरफ के यातायात के लिए शाम तक खोला जा सकता है. सिलीगुड़ी से आवश्यक वस्तुओं को सिक्किम ले जा रहे ट्रक रास्ते में ही जहां-तहां फंस गए हैं. 

देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप. जो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा...

नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-
Android Link -

ट्रेंडिंग न्यूज़