Pakistan sent artillery and troops towards India: LoC पर एक बार फिर गोलाबारी के आसार लग रहे हैं. दिल्ली और इस्लामाबाद में बम विस्फोट से दोनों देशों में एक बार तनाव चरम पर है. भारत पाकिस्तान पर आतंकवाद का आरोप लगा रहा है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत पर अफगानिस्तान स्थित TTP के जरिए आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा रहा है. इन बयानबाजियों के बीच पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर आक्रमणकारी लामबंदी शुरू कर दी है. LoC पर पाकिस्तान के आक्रामक रुख से तो भारत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन दुनिया दो परमाणु संपन्न देशों के टकराव से थर-थर कांप रही है.
पाकिस्तान से एक वीडियो आया है, जिसमें बड़ी संख्या में सैन्य तैनाती देखी जा रही है. वीडियो में लाहौर-इस्लामाबाद नेशनल हाइवे पर बख्तरबंद वाहन, हथियारों से लैस पैदल सेना और तोपखाने के काफिले भारत की तरफ मूव कर रहे हैं. मई के बाद पाकिस्तान पहली बार बड़ी संख्या में हथियार औ सैनिक भारत की तरफ भेज रहा है. वहीं दूसरी तरफ भारत के 50,000 सैनिक पहले से भारत की पश्चिमी पर तैनात हैं. जो जंग से पहले मैदान में पसीना बहा रहे हैं.
खाद्य और रसद के साथ सेना Lov की तरफ आगे बढ़ी
12 नवंबर 2025 को सैन्य खूफिया जानकारी और ओपन सोर्स निगरानी ने पाकिस्तान में हो रही सैन्य गतिविधियों की पुष्टि की है, जिसमें सेना की कई टुकड़ियां खाद्य और रसद के साथ पंजाब और सिंध की तरफ मूव कर रही हैं. पाकिस्तान का पंजाब भारत के पंजाब से लगता है और पाकिस्तान का सिंध भारत के गुजरात से सटा हुआ है. दोनों ही मोर्चे जंग के लिए काफी अहम है. इन मोर्चों पर भारत और पाकिस्तान की सेना में पहले भी टकराव हो चुका है. खास बात है गुजरात में हालही में सरक्रीक को लेकर भी दोनों देशों की तरफ से आक्रामक बयानबाजी हुई थी.
पाकिस्तान के सैन्य डिप्लॉयमेंट दे युद्ध के संकेत
पाकिस्तान की सैन्य लामबंदी राजधानी दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद हो रही है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद भारत एक बार फिर एयरस्ट्राइक कर सकता है. इसलिए पाकिस्तान अपनी सुरक्षा बढ़ा रहा है. वहीं पाकिस्तान की तरफ से इस सैन्य लामबंदी रक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है. जिसका उद्देश्य भारत के किसी भी आक्रमण का जवाब देना है, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बड़े पैमाने पर डिप्लॉयमेंट बताया है, यह सिर्फ रक्षात्मक उपाय नहीं है.
दोहर बम विस्फोट से हिल गए दो देश
10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में एक कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें कई नागरिक घायल हो गए और भारत ने सीमा पार आतंकवाद के आरोप लगाए. एक दिन बाद 11 नवंबर को इस्लामाबाद के जिला न्यायालय परिसर में एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया, जिसमें 12 लोग मारे गए और 30 से ज़्यादा घायल हो गए, जिसके बाद पाकिस्तान के नेतृत्व को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करना पड़ा.
भारत-पाक की जुबानी जंग
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि देश युद्ध की स्थिति में है. इस सैन्य लामबंदी को देशभक्ति की जरूरत बताया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती पर आक्रमण बर्दाश्त नहीं करेगा. हमारी सेनाएं अपनी जमीन के हर इंच की रक्षा के लिए तैयार हैं.
जवाब में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विस्फोट की निंदा की और कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी कि भारत के धैर्य की सीमा है. हम अपने नागरिकों की हर संभव तरीके से रक्षा करेंगे.
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.









