Russian new super missile: रूस अमेरिका में ICBM हथियारों की रेस शुरू हो गई है. हथियारों के साथ-साथ परसेप्शन की जंग चल रही है. रूसी राष्ट्रपति ने पिछले दिनों सेना की वर्दी पहनकर मैदान में उतरे और दुनिया की सबसे घातक मिसाइल बुरेवेस्तनिक के सफल परीक्षण की घोषणा की. इसके बाद अंडरवाटर ड्रोन पोसाइडन की घोषणा की. ये दोनों हथियार जंग का खेल बदल सकते हैं.
रूसी राष्ट्रपति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मैदान उतरे उन्होंने मिनटमैन-3 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की. मिनट मैन परमाणु वॉरहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. अमेरिका के अनुसार वाशिंगटन से बैठे इस मिसाइल से चीन और रूस पर निशाना साधा जा सकता है.
आवाज से तीन गुना तेज क्रूज मिसाइल की घोषणा
इसके बाद अब पुतिन ने इस घातक हथियारों की रेस में अगला कदम बढ़ा दिया है. न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने अगली पीढ़ी की परमाणु ऊर्जा चालित क्रूज मिसाइलों का विकास शुरू कर दिया है. ये मिसाइलें बैलिस्टिक मिसाइलों कई गुना तेज होंगी. इस मिसाइल की क्षमता के का बखान करते हुए कहा गया है कि इसरी रफ्तार आवाज से 3 गुना तेज होगी.
पुतिन ने क्रेमलिन में डिफेंस वैज्ञानिकों सम्मानित किया
रूसी न्यूज एजेंसी टास के मुताबिक, क्रेमलिन में हथियार डेवलपर्स के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पुतिन ने बताया कि ये नई मिसाइलें आवाज की गति से तीन गुना तेज होंगी, भविष्य में ये हाइपरसोनिक क्षमता वाली होंगी. उन्होंने कहा कि नेवी, आर्मी और एयरफोर्स को मॉडर्न को घातक हथियारों से लैस किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि अवंगार्ड मिसाइलो को सामरिक मिसाइल युद्ध के लिए तैनात किया जा चुका है.
मॉस्को में आयोजित, डिफेंस सेक्टर के सम्मान समारोह में पुतिन ने बुरेवेस्तनिक और पोसाइडन बनाने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया. यह सम्मान उच्च क्षमता वाले मॉडर्न और घातक हथियार बनाने वाले वैज्ञानिकों को रूस देता है. पुतिन ने पुरस्कार देने के बाद कहा कि परमाणु हथियार रूस के लिए तथा पूरी सदी के लिए ऐतिहासिक महत्व रखते हैं.
बुरेवेस्तनिक दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मिसाइल-पुतिन
पुतिन अपने संबोधन में बुरेवेस्तनिक मिसाइल को दुनिया की ज्ञात मिसाइलों में सबसे उन्नत और घातक बताया है. उन्होंने खुलासा किया कि जब 21 अक्टूबर को रूस बुरेवेस्तनिक का परीक्षण कर रहा था, तो तटीय क्षेत्रों पर नाटो के जहाज मौजूद था, लेकिन मॉस्को ने उनके संचालन में कोई बाधा नहीं डाली. नाटो जहाजों का जिक्र करके पुतिन ने पश्चिमी देशों को बताया है कि रूस किसी से नहीं डरता है. वह अपना लक्ष्य हासिल करके ही रहता है.
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.









