इंडियन एयरफोर्स का पहला हेलिकॉप्टर, S-55 की एंट्री से थर्रा उठी थी दुनिया

Indian Air Force first helicopter: भारतीय वायुसेना के पास आज इतने मॉडर्न और ताकतवर हेलिकॉप्टर हैं, लेकिन उनकी शुरुआत एक छोटे से हेलिकॉप्टर से हुई थी. भारतीय वायुसेना का पहला हेलिकॉप्टर अमेरिका से खरीदा गया था.   

Written by - Ishita Tyagi | Last Updated : Nov 4, 2025, 11:36 AM IST
  • IAF ने बनाई पहली हेलिकॉप्टर यूनिट
  • IAF के पास 500 से ज्यादा हेलिकॉप्टर
इंडियन एयरफोर्स का पहला हेलिकॉप्टर, S-55 की एंट्री से थर्रा उठी थी दुनिया

Indian Air Force first helicopter: भारतीय वायुसेना की स्थापना 1932 में हुई थी, लेकिन उस समय हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल नहीं होता था. स्वतंत्रता के बाद, 1950 में भारत को मॉडर्न हथियारों की जरूरत महसूस होने लगी थी.  इसी दौरान भारतीय वायुसेना का पहला हेलीकॉप्टर आया था. आइए आज हम आपको उसके बारे में पूरी जानकारी देंगे.

भारतीय वायुसेना का पहला हेलिकॉप्टर कौनसा था?
भारतीय वायुसेना का पहला हेलिकॉप्टर सिकोरस्की S-55 (Sikorsky S-55) था. इसे 1954 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. यह अमेरिकी कंपनी सिकोरस्की एयरक्राफ्ट का बनाया हुआ था. 1954 से 1957 के बीच भारत ने तीन S-55 और दो S-55C मॉडल खरीदे थे. सिकोरस्की S-55 हेलिकॉप्टर आकार में बड़ा और मजबूत था. इसमें एक ही इंजन होता था और यह करीब 12 सैनिकों को एक साथ ले जा सकता था. शुरुआत में इसका इस्तेमाल सैनिकों को पहुंचाने और सामान ले जाने के लिए किया जाता था. 

Add Zee News as a Preferred Source

हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान
1954 में पहला S-55 हेलीकॉप्टर भारत आया था. इसे तुरंत सेवा में शामिल कर लिया गया था. मार्च 1955 में, इस हेलीकॉप्टर ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पालम से तिलपत रेंज ले जाकर एक ऐतिहासिक उड़ान भरी. ये हेलीकॉप्टर मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट, सर्च एंड रेस्क्यू और ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होते थे. वे पिस्टन इंजन से चलते थे और आसानी से पहाड़ी इलाकों में काम कर सकते थे. 

महत्वपूर्ण भूमिका और सेवाएं
S-55 हेलिकॉप्टर ने भारतीय वायुसेना को हेलिकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग दी. 1950 में जब भारत अपनी सीमाओं पर सतर्क था, तब ये हेलिकॉप्टर सैनिकों और जरूरी सामान को पहुंचाने में बहुत मदद करता था. इन्हीं हेलिकॉप्टरों की मदद से भारतीय वायुसेना ने अपनी पहली हेलिकॉप्टर यूनिट शुरू की जो आज बढ़कर 40 से ज्यादा यूनिट्स हो चुकी हैं. 

आज के मॉडर्न हेलिकॉप्टर 
S-55 अब रिटायर्ड हो चुके हैं. आज भारतीय वायुसेना के पास HAL ध्रुव, प्रचंड, अपाचे जैसे आधुनिक हेलीकॉप्टर हैं, लेकिन S-55 ने शुरुआत की. ये दिखाता है कि कैसे छोटे कदम बड़े परिवर्तन लाते हैं. भारतीय वायुसेना आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयर फोर्स है, जिसमें 500 से ज्यादा हेलीकॉप्टर हैं. ये आपदा राहत, सीमा सुरक्षा और युद्ध में अहम भूमिका निभाते हैं.

ये भी पढ़ें- बॉर्डर पर इंडियन आर्मी का 'बवंडर'! DRDO थमा रहा 20+ KM रेंज वाली 'लेजर-होमिंग' ATGM मिसाइल; नहीं बचेंगे दुश्मन

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

About the Author

Ishita Tyagi

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से ताल्लकु रखने वाली इशिता त्यागी को जनरल नॉलेज की खबरों में खूब दिलचस्पी है. इन्होंने अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत ज़ी मीडिया के साथ की है. वो फिलहाल ज़ी भारत के लिए ट्रेनी जर्नलिस्ट है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़