Su-30MKI डील रद्द! 12 फाइटर जेट्स खरीदने से पीछे हटा आर्मेनिया, भारतीय डिफेंस सेक्टर को 3 बिलियन डॉलर का झटका

Armenia not buying Su-30MKI fighter jets from India: भारत को आर्मेनियाई रक्षा मंत्री ने बड़ा झटका  दिया है. उन्होंने भारत के साथ कथित Su-30MKI फाइटर जेट की डील पर विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि आर्मेनिया की फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है.

Written by - Saurabh Pal | Last Updated : Nov 6, 2025, 07:27 PM IST
  • अर्मेनिया ने भारत की Su-30 डील से इंकार किया
  • 3 अरब डॉलर की डिफेंस डील ठप पड़ी
Su-30MKI डील रद्द! 12 फाइटर जेट्स खरीदने से पीछे हटा आर्मेनिया, भारतीय डिफेंस सेक्टर को 3 बिलियन डॉलर का झटका

Armenia not buying Su-30MKI fighter jets from India: भारतीय डिफेंस सेक्टर को बड़ा झटका लगा है. 3 बिलियन डॉलर का सौदा हाथ निकल गया है. आर्मेनिया के सत्ताधारी सांसद ने बीते दिनों कहा था कि भारत से हम Su-30MKI फाइटर जेट खरीद सकते हैं. उनका यह बयान भारत और आर्मेनिया की डिफेंस डील की अटकलों को हवा देने वाला था. 

वहीं अब आर्मेनिया के रक्षा मंत्री का भारत से डिफेंस डील पर बयान आया है. उनके इस बयान से भारतीय डिफेंस सेक्टर को बड़ा झटका लगा है. रक्षा मंत्री सुरेन पापिकयान ने भारत के साथ कथित डिफेंस डील को सख्ती से खारिज करते हुए कहा " आर्मेनिया का भारत से Su-30MKI लड़ाकू विमान खरीदने की कोई योजना या समझौता नहीं है. यह बयान ऐसे समय आया है जब अर्मेनिया अपने पारंपरिक रूसी हथियार आपूर्तिकर्ताओं से दूरी बनाकर पश्चिमी देशों की ओर झुकाव दिखा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

3 बिलियन का सौदा भारत के हाथ से निकला
पापिकयान का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारतीय मीडिया आर्मेनिया और भारत के डिफेंस डील को पूरे जोर-शोर से दिखा रही थी. आर्मेनिया के रक्षा मंत्री राजधानी में येरेवन में पत्रकारों से अनाधिकारिक बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्हों स्पष्ट कहा कि हमारे बीच ऐसा कोई समझौता नहीं है.उनका यह बयान भारतीय मीडिया में आई उन खबरों के जवाब में था जिनमें कहा गया था कि भारत और अर्मेनिया मल्टीबिलियन डॉलर की डील के करीब हैं.

12 Su-30MKI खरीदने वाला था आर्मेनिया
एक सप्ताह पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आर्मेनिया और भारत के बीच 8 से 12 Su-30MKI विमानों की डील लगभग फाइनल स्टेज पर है, जिसकी कीमत 2.5 से 3 अरब डॉलर बताई जा रही थी. ये विमान भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाए जाते हैं. इनमें पायलट ट्रेनिंग, ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्मेनिया के हिसाब से हथियार इंटीग्रेशन जैसे पैकेज शामिल होने की बात कही गई थी.

अर्मेनियाई सूत्रों के मुताबिक, यह सब सिर्फ प्रारंभिक बातचीत थी जो 2025 में चेन्नई में हुए DefExpo के दौरान हुई थी. वहां अर्मेनियाई प्रतिनिधियों ने भारत में बने कुछ रूसी-भारतीय हाइब्रिड फाइटर जेट्स को देखा था, लेकिन कोई समझौता साइन नहीं हुआ. मंत्री का बयान रूस को नाराज होने से बचाने और फ्रांस व इज़राइल से चल रही वार्ताओं को सुरक्षित रखने की कोशिश माना जा रहा है.

आर्मेनिया सैन्य शक्ति खुल गई थी पोल
आर्मेनिया की वायुसेना फिलहाल सोवियत दौर के MiG-29 और Su-25 विमानों पर निर्भर है. आज के दौर में प्रसांगिक नहीं है. इसी का फायदा अजरबैजान को जंग के समय मिला था. अज़रबैजान ने तुर्किस ड्रोन्स का इस्तेमाल कर आर्मेनिया को घुटनों पर ला दिया था. इसके बाद से आर्मेनिया तेजी से हथियार घातक हथियार खरीदने की तैयारी कर रहा है.  आर्मेनिया  फ्रांस से Mistral एयर डिफेंस सिस्टम, इज़राइल से Spike मिसाइलें, और हाल ही में Caesar तोपों के लिए €250 मिलियन का सौदा किया है. इसके साथ ही राफाल विमान में भी रुचि दिखाई है. 

ये भी पढ़ें: देसी इंजन की दहाड़! HAL का HTFE-25 टर्बोफैन अब IJT-36 'यशस' ट्रेनर जेट को देगा नई रफ्तार; पायलटों को बनाएगा दुश्मनों का 'यमराज'

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Saurabh Pal

सौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़