भारत का सबसे डरावना स्टेशन, जहां ट्रेन के गुजरते गुल हो जाती बत्ती; भूत का साया या कुछ और है सच्चाई?

Indian railway mystery station: भारत रेलवे के बारे में आपने कई बातें सुनी होंगी, जैसे लंबे प्लेटफार्म, बड़ी-बड़ी गाड़ियां और कभी-कभी ट्रेनें जो चारों दिशाओं से एक ही स्टेशन पर आती हैं. लेकिन कभी यह सुना हैं कि भारत के एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में जहां ट्रेन गुजरते ही लाइटें बंद हो जाती हैं.  

Written by - Ishita Tyagi | Last Updated : Nov 10, 2025, 11:06 AM IST
  • ट्रेन गुजरते ही स्टेशन पर अंधेरा छा जाता है
  • रेलवे जल्द नई तकनीक से करेगा समाधान
भारत का सबसे डरावना स्टेशन, जहां ट्रेन के गुजरते गुल हो जाती बत्ती; भूत का साया या कुछ और है सच्चाई?

Indian railway mystery station: भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है. रोजाना लाखों यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां ट्रेन के गुजरते ही अचानक अंधेरा हो जाता है. लाइटें अपने आप बंद हो जाती हैं. यह सुनने में डरावना सा लगता है, लेकिन असल में यह एक तकनीकी वजह से होता है. आइए आज हम आपको बताएंगे भारत के इकलौते रेलवे स्टेशन के बारे में जहां से ट्रेन गुजरते ही लाइटें बंद हो जाती हैं.

स्टेशन का नाम और जगह
यह अनोखा स्टेशन है तमिलनाडु के चेन्नई शहर के पास स्थित ताम्बरम रेलवे स्टेशन. यह दक्षिण रेलवे का हिस्सा है और चेन्नई की लोकल ट्रेनों का बड़ा केंद्र है. स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्री आते-जाते हैं. यहां से मुंबई, कोलकाता और दिल्ली जैसी जगहों के लिए भी ट्रेनें चलती हैं. लेकिन खास बात यह है कि ताम्बरम स्टेशन के पास एक छोटा सा इलाका है, जहां से ट्रेन गुजरते ही लाइटें बंद हो जाती हैं. यह घटना केवल लोकल ट्रेनों के साथ होती है. मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में ऐसा नहीं होता.

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों होती है बिजली बंद?
कई यात्री सोचते हैं कि यह कुछ डरावनी बात है. लेकिन सच्चाई तकनीकी है. लोकल ट्रेनें ओवरहेड वायर (ऊपर की तारों) से बिजली लेती हैं. ताम्बरम स्टेशन के पास रेल लाइन दो बिजली जोन (पावर सेक्शन) के बीच है. जब ट्रेन एक जोन से दूसरे जोन में जाती है, तो कुछ सेकंड के लिए करंट की सप्लाई रुक जाती है. इसी वजह से ट्रेन की लाइटें, पंखे सब बंद हो जाते हैं. यह प्रक्रिया बहुत तेज है, सिर्फ 2-3 सेकंड की. फिर नई जोन में बिजली आते ही सब सही हो जाता है. 

रेलवे ने बढ़ाई जागरूकता
लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री इस अंधेरे को देखकर पहले डर जाते थे. रेलवे ने इस बारे में जागरूकता फैलाई है और स्टेशन पर नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं, जो बताते हैं कि यह सामान्य है. चेन्नई मेट्रो रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में नई तकनीक से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है. 

नई तकनीक से बदल रहा है रेलवे
यह स्टेशन दिखाता है कि भारतीय रेलवे सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आगे है. ऐसे स्टेशन यह संदेश देते हैं कि हमारे देश में भी आधुनिक और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- आसमान में घमासान! HAL ने Tejas Mk2 की डिलीवरी का किया ऐलान, हर 15 दिन में IAF सौंपेगा लड़ाकू विमान; थर्राया पाकिस्तान

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Ishita Tyagi

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से ताल्लकु रखने वाली इशिता त्यागी को जनरल नॉलेज की खबरों में खूब दिलचस्पी है. इन्होंने अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत ज़ी मीडिया के साथ की है. वो फिलहाल ज़ी भारत के लिए ट्रेनी जर्नलिस्ट है. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़