3 कृषि कानून बनने से निरस्त तक, डेढ़ साल में 15 बड़ी घटनाएं, जिनसे देश हुआ प्रभावित

1 साल पांच महीने पहले यह बिल संसद में पेश हुआ था. तब से अब तक कई बड़ी घटनाएं हुईं, किसान शहीद हुए और आंदोलन कई बार हिंसक होता दिखा. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 29, 2021, 01:51 PM IST
  • 5 जून 2020 को तीन कृषि बिल संसद में पेश हुए
  • 24 सितंबर को पंजाबी किसानों ने आंदोलन शुरू किया
3 कृषि कानून बनने से निरस्त तक, डेढ़ साल में 15 बड़ी घटनाएं, जिनसे देश हुआ प्रभावित

नई दिल्ली: आखिरकार 29 नवंबर सोमवार को तीनों कृषि कानून निरस्त हो गए. 1 साल पांच महीने पहले यह बिल संसद में पेश हुआ था. तब से अब तक कई बड़ी घटनाएं हुईं, किसान शहीद हुए और आंदोलन कई बार हिंसक होता दिखा. कभी सरकार बैकफुट पर दिखी तो कभी किसान. तो आइये जानते हैं कि इन डेढ़ साल में क्या बड़ी घटनाएं घटित हुईं.

1. 5 जून 2020 को मोदी सरकार ने तीन कृषि बिल को संसद में पेश किया. 

2. 17 सितंबर को लोकसभा और फिर 20 सितंबर को राज्य सभा में पारित हुआ.
3. 24 सितंबर 2020 को पंजाब के किसानों ने रेल रोको आंदोलन की घोषणा की.
4. 26 सितंबर को इन कानूनों के विरोध में अकाली दल एनडीए से अलग हो गया
5. 27 सितंबर को राष्ट्रपति ने तीनों कृषि कानूनों को मंजूरी दी.
6. 25 नवंबर को पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ने दिल्ली चलो की घोषणा की.
7. 3 दिसंबर को सरकार और किसानों के बीच वार्ता शुरू हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला
8. 7 जनवरी 2021 को सुप्रीम कोर्ट कानून की चुनौती देने वाली याचिकाओं को सुनने को राजी हुआ.
9. 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर रोक लगाई और 4 सदस्यों वाली एक कमेटी गठित की.
10. 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस पर रैली निकाली जिसमें लाल किले पर किसानों ने अपना झंडा लहराया.
11. 5 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में केस दर्ज किया, जिसे पर्यावरणविद ग्रेटा थेनबर्ग ने शेयर किया था.
12. 5 सितंबर 2021 को मुजफ्फरनगर में किसान में किसान महापंचायत का आयोजन.
13. 22 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सड़कों को अनिश्चित काल के लिए बंद नहीं किया जा सकता है.
14. 29 अक्टूबर को पुलिस ने गाजीपुर सीमा से बैरिकेड्स हटाने शुरू किए.
15. 19 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की. 

ये भी पढ़ें- निरस्त हुए तीन विवादास्पद कृषि कानून, कृषि विधि निरसन विधेयक 2021 को मिली मंजूरी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़