भारत का वडा पाव दुनिया में छाया

नई खबर है ये जो स्वाद की दुनिया से चल कर आई है और भारतीय भोजन के प्रशंसकों के लिए सुखद समाचार है. दुनिया के सबसे बेहतरीन बर्गर की लिस्ट में वड़ा पाव को शामिल किया गया है..  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 19, 2020, 02:14 PM IST
    • भारत का वडा पाव दुनिया में छाया
    • मिशेलिन शेफ स्टार्स की लिस्ट ने किया शामिल
    • ये है भोजन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड
    • चुना गया मुंबई का वड़ा पाव
भारत का वडा पाव दुनिया में छाया

 

नई दिल्ली. भारतीय भोजन तो सदियों से स्वाद के लिए जाना जाता है और जो दूसरी ख़ास बात भारतीय भोजन के साथ जुड़ी है वो ये है कि वह स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेजोड़ है. भारत के हर प्रांत की अपनी डिश है जिसकी अपनी खासियत है और दुनिया के स्वाद-प्रेमी उसके आगे हमेशा नतमस्तक हुए हैं. अब धूम मचाई दुनिया में महाराष्ट्रियन डिश ने जिसे हम वड़ा पाव नाम से जानते हैं.

 

मिशेलिन शेफ स्टार्स की लिस्ट ने किया शामिल 

महाराष्ट्र का स्वादिष्ट वड़ा पाव भारत की सरहदों को लांघ कर दुनिया भर में धूम मचा रहा है. इसका प्रमाण मिला है मिशेलिन शेफ स्टार्स के माध्यम से जिनकी इस वर्ष की सूची में दुनिया भर में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फास्ट फूड में मुंबई का वड़ापाव शामिल किया गया है. 

भोजन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड 

मिशेलिन शेफ से जो लोग परिचित नहीं हैं उनके लिए बस इतना जान लेना काफी होगा कि वह दुनिया का ऐसा प्रतिष्ठित अवॉर्ड है जिसे दुनिया का हर शेफ पाना चाहता है.  इस अवॉर्ड को पा चुके दुनिया के नामचीन शेफ ने मिशेलिन शेफ स्टार्स लिस्ट को तैयार किया है जिसमें दुनियाभर के सबसे ज्यादा स्वादिष्ट डिशेस और सबसे अधिक खाए जाने वाले भोजन शामिल किये गए हैं. 

 

चुना गया मुंबई का वड़ा पाव 

स्वादिष्ट पकवानों के इस कांटेस्ट में दुनिया भर के नॉनवेज वर्गर शामिल थे और इनके बीच में भी मुंबई के वड़ा पाव काफी पसंद किया गया. इसका श्रेय जाता है मुंबई में स्वाति स्नेक्स नाम की दुकान को जिनका वड़ापाव धूम मचा रहा है. मुंबई में बेसन में लिपटे हुए मसालेदार आलू के वड़े को बटर में सिके हुए पाव के साथ खाया जाता है और इसके साथ मिलने वाली मिर्च की चटनी इसका स्वाद दोगुना बढ़ा देती है.  मुंबई के वड़ा पाव को शेफ रविंद्र भोगल और प्रतीक संधू द्वारा दुनिया के सबसे बेहतरीन बर्गर के रूप में सम्मानित किया गया है. 

ये भी पढ़ें. चीन से आई कोरोना से राहत की खबर ?

ट्रेंडिंग न्यूज़