Smallest countries: दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनका आकार हमारे भारतीय शहरों से भी छोटा है. यह देश छोटे होते हैं लेकिन हर देश अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है.
Smallest countries: भारत में कई बड़े शहर हैं. इनमें से कुछ शहर इतने बड़े हैं कि ये पूरे देशों से भी बड़े लगते हैं. आज हम आपको ऐसे 6 देशों के बारे में बताएंगे, जो कुछ प्रसिद्ध भारतीय शहरों की तुलना में छोटे हैं.
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका आकार सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर है. इसके मुकाबले, भारत की राजधानी दिल्ली करीब 1,398 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है. यानी, दिल्ली वेटिकन सिटी से 3,000 से भी ज्यादा गुना बड़ी है.
मोनाको का क्षेत्रफल केवल 2 वर्ग किलोमीटर है. बेंगलुरु शहर से करीब 741 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. मोनाको अपनी अमीर आबादी और शानदार जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन बेंगलुरु इसका आकार करीब 370 गुना बड़ा है.
नाउरू एक द्वीप देश है, जिसका आकार 21 वर्ग किलोमीटर है. वहीं, उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर करीब 631 वर्ग किलोमीटर में फैला है. यानी, लखनऊ नाउरू से करीब 30 गुना बड़ा है.
तुवालु एक छोटा द्वीप देश है, जिसका क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है. हैदराबाद शहर करीब 650 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इसका मतलब है कि हैदराबाद तुवालु से करीब 25 गुना बड़ा है. यह दिखाता है कि भारतीय शहर कितने विशाल हैं.
सैन मैरिनो का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है. महाराष्ट्र का पुणे शहर करीब 485 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. यानी, पुणे सैन मैरिनो से करीब 8 गुना बड़ा है.
लिक्टेन्स्टीन का क्षेत्रफल 160 वर्ग किलोमीटर है. गुजरात का अहमदाबाद शहर करीब 505 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. अहमदाबाद इस देश से 3 गुना से भी ज्यादा बड़ा है.