Rivers That Flow Backward: दुनिया में हजारों की संख्या में नदियां बहती हैं. कुछ नदियां ऐसी हैं जो अपनी खासियतों के कारण पूरी दुनिया में जानी जाती हैं. लोगों को जीवन देने के साथ-साथ नदियां जल स्तर को बनाए रखने में भी काफी मदद करती हैं. दुनिया में कई अनोखी नदियां हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी नदियों के बारे में सुना है जो उल्टी दिशा में बहती हों.
Rivers That Flow Backward: दुनिया में कई अनोखी और अजीबोगरीब नदियां बहती हैं. जो अपनी खासियतों और अनोखेपन के कारण लोगों में पहचान रखती है. दुनिया में कुछ ऐसी नदियां भी मौजूद हैं जो उल्टी दिशा में बहती हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही नदियों के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि ये नदियां कहां बहती हैं.
अमेजन नदी आज के समय में अटलांटिक महासागर की तरफ बहती है. यह नदी दक्षिण अमेरिका में बहती है. ऐसा माना जाता है कि लाखों साल पहले यह नदी पश्चिम की तरफ बहती थी. लेकिन एंडीज पर्वत के उठाव के कारण इसका बहाव उल्टा हो गया था.
शिकागो नदी अमेरिका में बहती है. इस नदी का बहाव भी उल्टी दिशा में है. लेकिन इसके पीछे कोई प्राकृतिक कारण नहीं बल्कि यह इंसानों की इंजीनियरिंग के कारण है. साल 1900 में इंजीनियरों ने शिकागो नदी के बहाव को पलट दिया था. जिससे शहर का गंदी पानी लेक मिशिगन में न जा पाए.
मिसिसिपी नदी भी अमेरिका में ही बहती है. यह नदी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध नदियों में से एक है. इस नदी ने अपने इतिहास में कई बार अपनी दिशा बदली है. साल 1812 के न्यू मैड्रिड भूकंप और साल 2005 के तूफान कैटरीना के दौरान मिसिसिपी नदी कुछ समय के लिए पीछे की तरफ बहने लगी थी.
कनाडा में बहने वाली यह नदी वैसे तो पश्चिम दिशा में बहती है, लेकिन प्रशांत महासागर के ज्वार-भाटा के कारण कभी-कभी इस नदी का बहाव उल्टा हो जाता है. जब समुद्र का पानी नदी में घुसता है तो यह नदी कुछ समय के लिए उल्टा दिशा में हने लगती है.
टोनले साप नदी हर साल अपनी दिशा बदलती है. मानसून के दौरान मेकांग नदी का पानी काफी बढ़ जाता है और वह टोनले साप नदी को पीछे की तरफ धक्का देने लगता है. सूखे मौसम में और कम पानी होने पर यह नदी दोबारा से सामान्य रूप से बहने लगती है. यह नदी कंबोडिया में बहती है.
यह नदी कनाडा में बहती है. हंबर नदी कभी-कभी तेज हवाओं और तूफानों के कारण अपनी दिशा छोड़कर उल्टी दिशा में बहे लगती है. जब लेक ओंटारियो की तरफ वाली दिशाओं में हवाएं तेज चलती हैं तो पानी को वापस से नदी की ओर धकेल दिया जाता है.