Red Snakes: दुनिया में सांपों की 3,000 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. कई सांप अनोखी खासियतों के कारण अपनी एक अलग पहचान रखते हैं. तो वहीं कुछ सांप खतरनाक होने के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. दुनिया में कुछ सांप ऐसे हैं जिन्हें लोग उनके लाल रंग के कारण देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.
Red Snakes: सांपों का नाम सुनकर लोगों के अंदर डर का माहौल बन जाता है. कई सांप बेहद खतरनाक होते हैं जिनके काटने से इंसान की कुछ पलों में ही मौत हो जाती है. लेकिन वहीं कुछ सांप ऐसे भी हैं जो काफी ज्यादा खूबसूरत हैं. कई सांप लाल रंग के की चमकदार स्किन, अनोखे पैटर्न और शरीर की लहराती हुई चाल के कारण दिखने में सुंदर लगते हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया में मौजूद लाल रंग वाले सांपों की प्रजातियों के बारे में बताएंगे.
ये सांप बिल्कुल भी जहरीले नहीं होते हैं. रेड कॉर्न स्नेक लाल और नारंगी रंग के होते हैं और इनके शरीर पर काले बॉर्डर वाले पैटर्न के कारण ये सांप काफी खूबसूरत दिखते हैं. ये सांप ज्यादातर फ्लोरिडा, जॉर्जिया और साउथ कैरोलिना यानी अमेरिका के जंगलों में पाए जाते हैं.
ये सांप लाल काले और सफेद रंग के होते हैं. इनके रंग के कारण ये सांप कोरल स्नेक जैसा दिखते हैं. ये सांप भी जहरीले नहीं होते हैं, बल्कि बेहद शांत स्वभाव के होते हैं. ये सांप ज्यादातर पत्थरों और लकड़ियों के नीचे छिपता है. इस तरह की प्रजातियां मिसौरी, इलिनॉय, कैनसस अमेरिका में पाई जाती हैं.
यह सांप बेहद जहरीला होता है. यह सांप पीली और काली धारियों के साथ लाल रंग का होता है. यह सांप ज्यादातर रेतीली जगहों पर रहता है. यह बारिश के बाद ज्यादा सक्रिय रहता है. यह सांप फ्लोरिडा, अलबामा, मिसीसिपी अमेरिका में पाया जाता है.
यह सांप ज्यादातर दक्षिणी चीन, थाईलैंड और वियतनाम में पाया जाता है. रेड बैम्बू स्नेक लाल रंग में चमकता होता है और इसकी गर्दन पर गहरे रंग की धारियां होती हैं. ये सांप शांत स्वभाव के होते हैं और काफी कम दिखाई देते हैं. ये ज्यादातर ठंडी और नमी वाली पहाड़ी जगहों पर मिलते हैं.
यह सांप बेहद अजीब होता है. इस लाल कोबरा की खासियत यह है कि यह लगभग 2 मीटर दूर तक भी अपना जगह फेंक सकता है. यह ज्यादातर सूखे इलाकों में रहता है और रात में सक्रिय हो जाता है. यह सांप ज्यादातर केन्या, इथियोपिया, तंजानिया अफ्रीका में पाया जाता है.
ये सांप साइज में छोटे होते हैं. बैंडेड कुकरी स्नेक का रंग ईंट के जैसा लाल होता है. इन सांपों में जहर की मात्रा काफी कम होती है. ये सांप इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं होते हैं. ये सांप अक्सर खेतों, बगीचों और गांवों के आस पास के इलाकों में पाए जाते हैं. बैंडेड कुकरी स्नेक भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों में रहते हैं.