Gangtok tourism: आज हम सिक्किम के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक गंगटोक के आस-पास बसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बौद्ध संस्कृति के लिए जानी जाती है.
Gangtok tourism: भारत में कई खूबसूरत शहर हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं पर आज हम सिक्किम में गंगटोक नामक एक शहर के बारे में जानेंगे जिसकी खूबसूरत कमाल की है ये बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है, यहां के 5 खूबसूरत जगहों के बारे में आपको बताएंगे जहां आप घूमने जाएं तो अपने लिस्ट में जरूर डालें.
अगर आप गंगटोक जाने का प्लान बना रहे हैं तो त्सोमो झील आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है. ये जगह समुद्र तल से 12400 फीट ऊपर पहाड़ियों के बीच स्थित है, इसकी सुंदरता देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस जगह की खूबसूरती कमाल की है. ये गंगटोक से 40 किमी दूर स्थित है.
अगर आप गंगटोक जाने का प्लान बना रहे हैं तो त्सोमो झील आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है. ये जगह समुद्र तल से 12400 फीट ऊपर पहाड़ियों के बीच स्थित है, इसकी सुंदरता देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस जगह की खूबसूरती कमाल की है. ये गंगटोक से 40 किमी दूर स्थित है. नाथुला दर्रा की बात करें तो ये गंगटोक की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, ये हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ने का काम करता है. इस जगह की खूबसूरती देखने लोग दुनिया भर से आते हैं.
गंगटोक से 11 किलोमीटर दूर स्थित हनुमान टोक की पहाड़ियों पर लोग हनुमान जी के मंदिर का दर्शन करने आते हैं आप यहां छुट्टियों जान का प्लान बना सकते हैं. ये ऊंचे पहाड़ी पर स्थित है इसलिए आपको ट्रैक करना पड़ सकता है.
रांका मठ को गंगटोक तिब्बती बौद्ध धर्म की स्थापत्य परंपराओं का जगह माना जाता है, ये गंगटोक से 20 किलोमीटर दूर है जहां की खूबसूरती कमाल की है.
हिमालियन जूलॉजिकल पार्क गंगटोक से 7 किलोमीटर दूर स्थित है यहां तरह-तरह के जीव जंतु देखने को मिलते हैं. यहां आप अपने बच्चों को भी ले जा सकते हैं.