Budget friendly foreign destinations from India: आप लोग भी सोचते होंगे कि विदेश घूमना बहुत महंगा होता है. लेकिन अगर हम आपको बताए कि दुनिया के कुछ खूबसूरत देश आप बिना ज्यादा खर्चे के घूम सकते हैं.
Budget friendly foreign destinations from India: हम सबका सपना होता है विदेश घूमने का, लेकिन महंगा खर्चा देखकर हम जाने का प्लान नहीं करते. अगर आप लोग अब तक महंगे खर्चे से विदेश घूमने का प्लान कैंसिल करते हो, तो यह पढ़कर अपना प्लान फिर से बना लीजिए. आइए आज हम आपको बताएंगे ऐसी 10 बेहतरीन जगहों के बारे में, एशिया से लेकर यूरोप तक जहां आपको मिलेंगे खूबसूरत नजारे वो भी बजट फ्रेंडली.
काठमांडू ऐसी जगह है जो थोड़ी हलचल से भरी हुई है और आरामदायक भी है. यहां के प्राचीन मंदिर, रंग-बिरंगे बाजार और मुस्कुराते हुए लोग इसे खास बनाते हैं. बौद्धनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर में शांति महसूस कर सकते हैं, और स्वयंभूनाथ (मंकी टेम्पल) से पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं. आने-जाने का खर्चा करीब Rs 10,000-Rs 15,000 के बीच तक और एक दिन का खर्चा करीब ₹1,500 से ₹3,000 तक.
कोलंबो और दक्षिण श्रीलंका छोटा सा देश है, लेकिन खूबसूरत हैं. श्रीलंका में सुनहरी समुद्र तट, हरे-भरे चाय के बगीचे और पुरानी इमारतें देखने लायक हैं. कैंडी (Kandy) में मंदिर और सांस्कृतिक कार्यक्रम मिलते हैं, और एला (Ella) में हिल स्टेशन जैसा नजारा और ट्रेन की सवारी का अनुभव ले सकते हैं. आने-जाने का खर्चा करीब ₹11,000–₹18,000 तक और एक दिन का खर्चा करीब ₹2,000–₹3,500 तक.
बैंकॉक एक शानदार जगह है, यहां पर सस्ते टिकट और काफी सारी जगहें देखने लायक हैं. यहां ग्रैंड पैलेस, वाट फो मंदिर और Floating Markets बहुत फेमस हैं. आने-जाने का खर्चा करीब ₹10,000–₹14,000 तक है और एक दिन का खर्चा करीब ₹2,000–₹4,000 तक.
बाली एक ऐसा द्वीप है जहां आराम, रोमांच और संस्कृति मिलता है. यहां आप उबुद (Ubud) के हरे-भरे धान के खेत और आर्ट गैलरियां देख सकते हैं. तनाह लोट (Tanah Lot) व उलुवातु (Uluwatu) मंदिरों के खूबसूरत सूर्यास्त सब कुछ जादुई लगता है. आने-जाने का खर्चा करीब ₹15,000–₹25,000 तक और एक दिन का खर्चा ₹2,500–₹5,000 तक.
हनोई में पुराने जमाने की खूबसूरती और नए दौर की रौनक दोनों मिलती हैं. यहां झील के पास बने छोटे कैफे, रात के बाजार और पुरानी गलियां बहुत दिलचस्प हैं. यहां पर आप हा लॉन्ग बे में बोट की सवारी कर सकते हैं या सापा की हरी पहाड़ियों में घूमने जा सकते हैं. आने-जाने का खर्चा करीब ₹13,000–₹35,000 तक और एक दिन का खर्चा ₹1,500–₹3,000 तक.
सिएम रीप दुनिया के फेमस अंगकोर वाट (Angkor Wat) मंदिर के लिए जानी जाती है. आप टा प्रोम (Ta Prohm) और अंगकोर थॉम (Angkor Thom) जैसे पुराने खंडहरों में इतिहास देख सकते हैं. आने-जाने का खर्चा करीब ₹16,000–₹30,000 तक और एक दिन का खर्चा ₹1,500–₹3,000 तक.