Countries without rivers: नदियां इंसानों के लिए जीवन देने का काम करती हैं. कई देश ऐसे हैं जहां बड़ी मात्रा में नदियां बहती हैं. किसी भी देश के विकास और अच्छी जिंदगी के लिए पानी बेहद जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां एक भी नदी नहीं बहती है.
Countries without rivers: दुनिया में कई ऐसे देश मौजूद हैं जहां किसी तरह की कोई नदी नहीं बहती है. इन देशों के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए बड़ी समस्याओं से जूझते हैं. इन देशों में पानी की काफी ज्यादा कमी है. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि दुनिया के किन देशों में एक भी नदी नहीं बहती है और जानेंगे कि यहां के लोग पानी की कमी को कैसे पूरा करते हैं.
सऊदी अरब एक ऐसा देश है जहां कोई भी नदी मौजूद नहीं है. इस देश में लाखों साल पहले नदियां बहती थीं, लेकिन आज कोई भी नदी मौजूद नहीं है. यहां के लोग पीने के लिए समंदर के पानी को डिसेलिनेशन प्लांट्स की मदद से पीने के लिए बनाते हैं.
कुवैत भी एक ऐसा देश है जहां कोई भी नदी नहीं बहती है. यह देश दुनिया के अमीर देशों की गिनती में भी आता है, कुवैत में पूरे साल बारिश भी काफी कम होती है. यहां के लोग भी पीने के पानी के लिए डिसेलिनेशन प्लांट्स का इस्तेमाल करके समंदर के पानी पीने लायक बनाते हैं.
बहरीन दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां कोई भी नदी नहीं बहती है. यहां पानी के लिए लोगों को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस देश में बारिश भी काफी ज्यादा कम मात्रा में होती है. इस देश में लोग समंदर के पानी के अपनी रोज की जिंदगी गुजारते हैं.
इस देश को दुनिया के अमीर देशों की लिस्ट में गिना जाता है. यहां के लोग पानी के लिए मीठे पानी के प्लांट्स की मदद लेते हैं. यहां की जमीन रेतीली है जिसके कारण यहां का तापमान ज्यादा रहता है.
ओमान देश में भी किसी तरह की कोई भी नदी नहीं बहती है. यहां के लोगों को पानी के लिए काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस देश के लोग भी बेहद कम पानी में अपनी जिंदगी का गुजारा करती है.
मालदीव एक द्वीपीय देश है. इस देश में भी कोई नदी नहीं है. इस देश के लोग समंदर और रेनवॉटर स्टोरेज के ऊपर पूरी तरह से निर्भर रहते हैं. यहां बारिश काफी कम होती है और जमीन काफी ज्यादा छोटी है जिसके कारण यहां नदियां बन ही नहीं पाई हैं.