दिल्ली से चेन्नई तक! भारत के इन शहरों में है इतिहास और खूबसूरती का खजाना; हर साल उमड़ती लाखों लोगों की भीड़

Most visited cities in India: भारत अपने इतिहास और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. देश में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां बड़ी संख्या में हर साल लोग घूमने आते हैं. भारत में कुछ शहर ऐसे हैं जो अपने इतिहास और खूबसूरती के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. 

 

Most visited cities in India: भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें स्थित हैं. कुछ शहर ऐसे हैं जिन्होंने अपने इतिहास और खूबसूरती की वजह से दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. देश में कई नामचीन शहर ऐसे हैं जो अपनी प्राचीन स्मारकों और कई दूसरी खूबसूरत चीजों के कारण लोगों को आकर्षित करते हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों के बारे में बताएंगे. 

 

1 /6

भारत के सबसे ज्यादा देखे और घूमे जाने वाले शहरों में दिल्ली भी अपना नाम बनाए हुए है. यहां मौजूद ऐतिहासिक इमारतें और मॉर्डन जीवनशैली का अनोखा मेल देखने के मिलता है. लोग इस शहर में लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं के मकबरे जैसे यूनेस्को स्थलों को देखने के लिए आते हैं.   

2 /6

मुंबई शहर अपने समंदर और बॉलीवुड की चमक के कारण और नाइटलाइफ के साथ कोलोनियल आर्किटेक्चर के कारण जाना जाता है. इस शहर में हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं. इस शहर में मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया और एलीफेंटा की गुफाएं जैसे स्थान लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं.   

3 /6

राजस्थान का जयपुर शहर अपने शाही किलों और महलों के साथ अपनी संस्कृति के कारण जाना जाता है. लोगों को यहां आकर आमेर का किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसी जगहों पर घूमकर एक अलग अनुभव मिलता है. इस शहर में विदेशी लोग भी बड़ी संख्या में घूमने आते हैं.   

4 /6

उत्तर प्रदेश में मौजूद आगरा शहर में घूमने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं. इस शहर में बना ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है. इसी कारण काफी लोग इस शहर में घूमना पसंद करते हैं. इस शहर में मौजूद किला, मेहताब बाग और फतेहपुर सीकरी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं.   

5 /6

बेंगलुरु शहर भारत के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले शहरों में से एक है. यह शहर अपने सुहावने मौसम, टेक कल्चर, बाग-बगीचों और कैफे के कारण पूरे देश में जाना जाता है. यहां लालबाग, कब्बन पार्क और कई सुंदर जगहें स्थित हैं.   

6 /6

चेन्नई शहर समंदर के तटों, सुंदर मंदिरों और दक्षिण भारत की संस्कृति के कारण मशहूर है. यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं. इस शहर में मरीना बीच, कपालेश्वर मंदिर और यहां के ऐतिहासिक किले चेन्नई का आकर्षण माने जाते हैं.