Futuristic Trains: दुनिया में आज के समय लोग काफी ज्यादा सफर करते हैं. किसी भी सफर को करने के लिए ट्रेन को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है. ट्रेन से लोगों को काफी ज्यादा आरामदायक अनुभव मिलता है. दुनिया तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. जिसके साथ ट्रेनें भी लगातार हाई स्पीड और आरामदायक बनाई जा रही हैं.
Futuristic Trains: दुनिया में कई देशों का रेलवे नेटवर्क काफी ज्यादा बड़ा है. आज के समय में रेल तकनीक ऊंचाइयों को छू रही है. दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनके पास बेहद आरामदायक और हाई स्पीड वाली ट्रेनें मौजूद हैं. लेकिन क्या आप ऐसी ट्रेनों के बारे में जानते हैं जो आने वाले कुछ सालों में पूरे सफर के तरीके को बदल कर रख दें. इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया की फ्यूचरिस्टिक ट्रेनों के बारे में बताएंगे.
SCMaglev (Superconducting Maglev) जापान की ट्रेन है. यह ट्रेन चुंबकीय लेविटेशन टेक्नोलॉजी पर चलती है. SCMaglev ट्रेन बिना ट्रैक को छुए हवा में तैरती हुई चलती है. यह ट्रेन 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ चुकी है.
भारत की वंदे भारत 4.0 आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च की जाएगी. यह ट्रेन लगभग 200 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी. इस ट्रेन में बेहतर सीटें, ऑटोमैटिक प्रोटेक्शन सिस्टम और यात्रियों के लिए अपग्रेडेड सुविधाएं होंगी. यह ट्रेन भारत की सबसे ज्यादा स्मार्ट और ऊर्जा कुशल ट्रेन होगी.
हाइपरलूप टेक्नोलॉजी एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमें ट्रेन नहीं बल्कि इसकी जगह पर कैप्सूल पॉड लो प्रेशर ट्यूब में चलती है. इसकी मदद से वायु रोध लगभग खत्म हो जाता है. जिससे यह 1000 किमी की स्पीड तक जा सकती है. द बोरिंग और वर्जिन हाइपरलूप कंपनी इस तकनीक पर काम कर रही हैं.
चीन की फुशिंग हाओ नाम की ट्रेनें लगभग 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं. चीन की इस ट्रेन की नई पीढ़ी इससे भी ज्यादा शांत, कम ऊर्जा खत्म करने वाली और लोगों के लिए पहले से ज्यादा आरामदायक होंगी. यह ट्रेन चीन के बीजिंग से शंघाई जैसे मार्गों पर दौड़ रही है.
CRC Maglev ट्रेन भी चीन की है. यह ट्रेन एक सेमी अंडरग्राउंड लाइन पर रफ्तार भरेगी. यह लाइन हल्के मटेरियल और मैग्नेटिक लेविटेशन तकनीक का उपयोग करती है. इस ट्रेन की रफ्तार लगभग 400 किमी मानी जा रही है. यह ट्रेन आने वाले सालों में लोगों के सफर को काफी आसान बना देगी.
L0 सीरीज मैगलेव जापान की ट्रेन है. इस ट्रेन ने टेस्ट रन में लगभग 602 किमी की तेज रफ्तार हासिल की थी. जापान की यह ट्रेन भविष्य के सुरक्षा सिस्टम और स्थिरता के लिए टेस्ट प्लेटफार्म के रूप में इस्तेमाल की जा रही है.