India Biggest Fish: व्हेल शार्क यानी Rhincodon typus भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक है. ये भारत के तटीय क्षेत्रों, जैसे गुजरात और आंध्र प्रदेश, में पाई जाती है. इसकी औसत लंबाई 12 मीटर और वजन 21 टन है.
व्हेल शार्क भारत की सबसे बड़ी मछली है, जिसकी औसत लंबाई 12 मीटर यानी 40 फीट और वजन 21 टन के आसपास हो सकता है. इस मछली की लंबाई देखकर और जानकर वजन आम आदमी चौंक जाता है.
व्हेल शार्क तटीय क्षेत्रों, जैसे गुजरात, आंध्र प्रदेश, और ओडिशा के समुद्रों में पाई जाती है. खासकर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मिलती है.
व्हेल शार्क की त्वचा पर सफेद धब्बों और धारियों का अनूठा पैटर्न होता है, जो इसे आसानी से इसे पहचानने में मदद करता है. व्हेल शार्क की औसत आयु 70 से 100 वर्ष तक हो सकती है.
व्हेल शार्क धीमी गति से तैरती है, आमतौर पर 5 किमी/घंटा की रफ्तार से, जिससे यह आसानी से देखी भी जा सकती है. व्हेल शार्क का मुंह बहुत चौड़ा होता है, जो 1.5 मीटर यानी 5 फीट तक हो सकता है.
भारत में व्हेल शार्क को 2001 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित किया गया है, गुजरात में इसके संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं.