भारत की सतरंगी झीलें, मौसम के अनुसार बदलती हैं रंग, जानें क्या है रहस्य

India Colour Changing Lakes: भारत में कुछ ऐसी झीलें हैं, जिनको देखकर आप भरोसा नहीं कर पाएंगे. ये झीलें मौसम, सूरज की किरणों और पानी में मौजूद खास चीजों की वजह से अपना रंग बदलती रहती हैं.

 

India Colour Changing Lakes: भारत की रंग बदलने वाली झीलें प्रकृति का एक जादू हैं. ये झीलें कभी नीली, कभी हरी, कभी गुलाबी या सफेद रंग में बदल जाती हैं. ये झीलें न केवल सुंदर हैं, बल्कि यह दिखाती हैं कि प्रकृति कितनी रहस्यमयी हैं. आइए आज हम आपको बताएंगे इन जादुई झीलों के बारे में.

 

1 /5

लद्दाख में पांगोंग त्सो झील  4,350 मीटर ऊंचाई पर बसी दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी वाली झील है. यह झील नीला, हरा और कभी-कभी गुलाबी रंग में बदल जाती हैं. आकाश की रोशनी और पानी में मौजूद कुछ चीजों के कारण ऐसा होता है. सर्दियों में यह जम जाती है.  

2 /5

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 52,000 साल पुरानी उल्कापिंड झील लोनार गर्मियों में हरा से गुलाबी हो जाती है. नमक की मात्रा बढ़ने से बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं, जो लाल रंग पैदा करते हैं. मानसून में यह हरी हो जाती है. यह यूनेस्को साइट है, जहां पक्षी और जंगली जानवर का भी मजा लें सकते हैं.  

3 /5

हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में 4,300 मीटर पर चंद्रताल मून लेक कहलाती है. इसका आकार चांद जैसा है. दिन भर में यह नीला, हरा या ग्रे रंग बदलती है. आसपास की बर्फीली चोटियां इसे स्वर्ग जैसा बनाती हैं.  

4 /5

सिक्किम के गंगटोक के पास त्सोमगो झील है, जो 3,780 मीटर ऊंचाई पर है. गर्मियों में इसका पानी नीला और सर्दियों में सफेद हो जाता है. यह झील याक की सवारी और पैराग्लाइडिंग के लिए भी काफी फेमस है. बौद्धों के लिए यह झील पवित्र है. यहां मौसम के अनुसार पानी का रंग बदलना बहुत ही रोचक लगता है.  

5 /5

राजस्थान की सबसे बड़ी सम्भर झील है, जो नमक की झील है. गर्मियों में इसका पानी गुलाबी हो जाता है. ऐसी झील में नमक और छोटे-छोटे जीवों की वजह से होता है. जयपुर से 80 किमी दूर यह झील यात्रिओं को नमक के मैदान देखने का मौका देती है.