24x7 बिजली, बिल जीरो! भारत का पहला गांव… जो पूरी तरह सोलर एनर्जी से चलता है; इस राज्य की कहलाता शान

India first solar village: यह देश का पहला ऐसा गांव है जो पूरी तरह सोलर पावर पर चलता है. यहां बिजली कटौती जीरो है और हर घर स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल करता है.

India first solar village: भारत में लाखों की संख्या में गांव है. जहां देश की सबसे बड़ी आबादी रहती है. इन्हीं गांवों के बीच एक ऐसा भी गांव है. जो पूरी तरह सोलर पावर से ऊर्जा प्राप्त करता है. 

1 /7

भारत में नवीनीकरणीय ऊर्जा का सबसे बड़ा बदलाव गुजरात के एक गांव में दिखाई देता है. जिसे दुनिया के सबसे एडवांस सोलर पॉवर्ड विलेज का तमगा हासिल है. यह गांव कोई और नहीं, बल्कि गुजरात का मोढेरा गांव है. तो चलिए इस गांव के बारे में विस्तार से जानते हैं.

2 /7

मोढेरा, गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित एक ऐतिहासिक गांव है. सूर्य मंदिर के कारण यह पहले से ही मशहूर था, लेकिन अब यह ऊर्जा स्वतंत्रता के कारण वैश्विक स्तर पर पहचाना जा रहा है.

3 /7

मोढेरा देश का पहला ऐसा गांव है जहां 24 घंटे बिजली पूरी तरह सोलर पावर से मिलती है. दिन में उत्पादन और रात में बैटरियों से आपूर्ति की जाती है. इस कारण यहां किसी भी मौसम में बिजली नहीं जाती.

4 /7

गांव में 1000 से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए गए हैं. इसके साथ ही 6 मेगावाट क्षमता वाला ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट तैयार किया गया है. दोनों की ऊर्जा मिलकर गांव की कुल जरूरत से अधिक बिजली पैदा करती है.

5 /7

मोढेरा में 15 मेगावाट आवर क्षमता वाला आधुनिक बैटरी स्टोरेज सिस्टम लगाया गया है. यह दिन में अतिरिक्त बिजली को जमा करता है और रात में पूरे गांव को निर्बाध बिजली देता है. इससे गांव कभी अंधेरे में नहीं रहता.

6 /7

मोढेरा में सोलर प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद अधिकतर लोगो के बिजली बिल लगभग शून्य हो गए हैं. कई परिवार हर महीने शून्य रुपया बिल होने की वजह से काफी बचत कर पाते हैं. बिजली खर्च में यह बदलाव सबसे बड़ा लाभ माना जा रहा है.

7 /7

मोढेरा सोलर प्रोजेक्ट पर लगभग 80 करोड़ रुपये खर्च हुए. यह परियोजना भारत सरकार, गुजरात सरकार और ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से पूरी हुई. यह देश के लिए प्रदूषण मुक्त ऊर्जा मॉडल के रूप में स्थापित हुआ.