Indian Wild Dogs (Dholes): आपने कभी जंगली कुत्तों को देखा है, जो चालाक, तेज और रहस्यमयी जानवर जिन्हें धोल कहते हैं. भारत के घने जंगलों में ये जानवर अपनी छिपी दुनिया में रहते हैं.
Indian Wild Dogs (Dholes): भारत के जंगल सिर्फ बाघ और हाथियों के लिए नहीं फेमस हैं. यहां ऐसे धोल भी रहते हैं, जिनका मिलना किसी रोमांच से कम नहीं. ये पांच जगहें आपको इन चालाक जंगली कुत्तों को देखने का मौका देती हैं. ये जानवर बहुत ही समझदार और सतर्क होते हैं.
जंगली कुत्ते (धोल) भारत के जंगलों में पाए जाने वाले उन जानवरों में से हैं जो खतरे में हैं. ये अद्भुत जीव भारत के नेशनल पार्क में रहते हैं. धोल अपनी लाल चमकीली कोट, काळा रंग की पूंछ और तेज सीटी जैसी आवाज के लिए जाने जाते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि ये जानवर बहुत स्मार्ट और सामाजिक होते हैं.
पेंच नेशनल पार्क में आप जंगली कुत्ते (धोल) देख सकते हैं. यहां के सूखे जंगल और पानी वाले इलाके धोलों के लिए अच्छे हैं. धोल अक्सर झुंड में शिकार करते हैं. सुबह या शाम की सफारी में इन्हें देखने का मौका मिलता है. गाइड की मदद लेना सही रहता है.
बांधवगढ़ में भी धोल देखने की संभावना है. कुछ समय पहले ये गायब थे, अब फिर दिखने लगे हैं. यहां धोल देखने के लिए गाइड से पूछना जरूरी है. इन्हें ताला और मगधी क्षेत्रों के पास देखा जा सकता है.
तडोबा नेशनल पार्क पुराना और प्रसिद्ध है. यहां बाघों के साथ धोल भी रहते हैं. घने जंगल और पानी वाले इलाके इन्हें रहना आसान बनाते हैं. सुबह-सुबह आप धोल को झुंड में घूमते या पानी के पास देख सकते हैं.
कान्हा भी धोल देखने के लिए अच्छा है. यहां का बड़ा जंगल और मैदान इन्हें सुरक्षित जगह देते हैं. धोल अक्सर झुंड में मैदानों में घूमते हुए दिख जाते हैं. ये जानवर 8–15 के छोटे झुंड में रहते हैं.
नगरहोल दक्षिण भारत का सुरक्षित जंगल है. यहां धोलों की संख्या अच्छी है. यह जंगल बांडिपुर, वायनाड और मुदुमलाई से जुड़ा है. धोल झुंड में शिकार करते हैं और नदी के पास आराम करते भी दिख जाते हैं. लेकिन इन्हें हमेशा देख पाना मुश्किल हो सकता है.