Indian Army biggest Cantonment: इंडियन आर्मी भारत की सबसे बड़ी ताकत है. इंडियन आर्मी ने भारत को कई जंगे जिताई हैं. इसके अलावा कई सफल ऑपरेशन किये हैं. जो इंडियन आर्मी के कद को दुनिया के मंच पर एक आयाम देती है. ऐसे में जानिए इंडियन आर्मी की 5 सबसे बड़ी छावनी, जहां सबसे ज्यादा सैन्य पावर रहती है.
Indian Army biggest Cantonment: भारत की आर्मी दुनिया चौथी बड़ी शक्तिशाली सेना है. जंग हो या ऑपरेशन हर मोर्चे पर आर्मी की तैनाती की जाती है. आपातकालीन स्थियों से निपटने के लिए भारत सरकार इंडियन आर्मी को पूरे देश में रखती है. सेना की कुछ बटालियन मोर्चों पर रहती हैं, लेकिन ज्यादातर सेना भारत के अलग-अलग शहरों में बनी छावनियों में रहती है. समय समय पर इनको तबादला हो जाता है. ऐसे में जानिए भारत की 5 सबसे ड़ी छावनियों के बारे में.
उत्तर प्रदेश की कानपुर छावनी क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी छावनी मानी जाती है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 4243 एकड़ है. यहां लाखों सैनिक रहते हैं. यह छावनी चीनी सीमा के लिए महत्वपूर्ण है.
मध्य प्रदेश की जबलपुर छावनी एक बड़ी और महत्वपूर्ण छावनी है, जो 4614 एकड़ में फैली है और 72,000 से अधिक आबादी वाली है. इस छावनी को भी पाकिस्तान के मद्देनजर अहम माना जाता है.
उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी यह भी प्रमुख छावनियों में से एक है और महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों का केंद्र है. यहां दिल्ली के बाद प्रशासनिक कार्य भी होते हैं. सेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऑफिस यहां स्थित हैं.
राजधानी दिल्ली की छावनी का ऐतिहासिक और सामरिक महत्व के कारण यह एक बड़ी छावनी है. देश की राजधानी में आर्मी की छावनी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई है. इसके अलावा आर्मी को तमाम महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात किया जाता है. साथ ट्रेंड भी किया जाता है.
पुणे महाराष्ट्र की छावनी देश की प्रमुख छावनियों में से एक, जो अपने सैन्य महत्व के लिए जानी जाती है. यहां भी बड़ी संख्या में आर्मी के जवान रहते हैं. यह छावनी पश्चिमी मोर्चे के लिए अहम मानी जाती है.