श्रीलंका में हुई तबाही के बाद भारत की एंट्री, नौसेना का INS विक्रांत कर रहा लोगों की मदद; प्रभावित क्षेत्रों में बांटी जा रही राहत सामग्री

INS Vikrant Sri Lanka Relief: भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ हमेशा अपने संबंधों को मजबूत रखता है. समय आने पर और जरूरत पड़ने पर पड़ोसी देशों की मदद भी करता रहता है. जब भी किसी देश में किसी प्रकार की घटना घटती है या उसे किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो भारत उसके साथ खड़ा रहता है. 

 

INS Vikrant Sri Lanka Relief: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में बीते दिनों में भयंकर चक्रवात आया, जिससे देश इस चक्रवात 'दित्वाह' से प्रभावित हुआ है. अब भारत ने श्रीलंका की मदद करने के लिए आगे कदम बढ़ाया है. भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत श्रीलंका में चक्रवात पीड़ित लोगों की मदद कर रहा है. 

 

1 /6

श्रीलंका में आए चक्रवात से देश में जानमाल की हानि हुई है. इसी के साथ कई स्थानों पर सड़क मार्ग पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं. देश में कई जगहों पर लोगों के घर बाढ़ और बरसात के पानी में डूब गए हैं. ऐसे में भारत की नौसेना ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत श्रीलंका के लोगों की मदद कर रही है.   

2 /6

भारतीय नौसेना ने राहत कार्यों को और बढ़ावा देने के लिए INS सुकन्या को त्रिंकोमाली में तैनात किया है. यह जहाज इस जगह पर जरूरी राहत सामग्री लेकर पहुंचा है, जिसके चलते श्रीलंका में चल रहे सहायता अभियानों को और ज्यादा मजबूती मिलेगी. भारतीय नौसेना के मुताबिक आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि को भी यहां राहत कार्यों में लगाया गया है.   

3 /6

भारतीय वायुसेना और भारतीय राहतकर्मियों ने भी श्रीलंका में कई लोगों की जान बचाई है. देश में राहत और बचाव के लिए भारत द्वारा लगातार ऑपरेशन सागर बंधु चलाया जा रहा है. वायुसेना के साथ-साथ भारतीय नौसेना भी ऑपरेशन सागर बंधु के तहत देश में लोगों की मदद करने के लिए अभियान शुरू कर चुकी है.   

4 /6

श्रीलंका नौसेना के 75वें वर्षगांठ अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि कोलंबो पहुंचे थे. भारत के इन विशाल और ताकतवर जहाजों को तुरंत ही राहत कार्यों में लगाया गया है. INS विक्रांत और INS उदयगिरी दोनों जहाजों ने जरूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री श्रीलंका के प्रशासन को सौंपी है.   

5 /6

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वाह के प्रभाव के बाद भारत ने जरूरतमंद लोगों की मदद करना शुरू किया है. समुद्री जहाजों पर मौजूद हेलिकॉप्टरों ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है और चल रहे खोज एवं बचाव अभियानों को मजबूती भी दी है. जिसके चलते कई नागरिकों का बचाव सफलता पूर्वक हो पाया है.   

6 /6

भारतीय नौसेना के मुताबिक भारत और श्रीलंका के अधिकारियों के बीच लगातार समन्वय किया जा रहा है. जिससे राहत सामग्रियों को समय पर जगहों पर पहुंचाया जा सके. भारतीय नौसेना का कहना है कि श्रीलंका के लोगों के साथ मिलकर उन्हें रह तरह की मदद और राहत सामग्री की पूर्ति करते रहेंगे.