Indian Sweet Delights: भारत को अगर मिठाइयों का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा. यहां हर राज्य, हर शहर की अपनी एक खास मिठाई है. कुछ मिठाइयां ऐसी हैं जिन्हें देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. यहां पर हर राज्य, हर शहर की अपनी एक खास मिठाई है.
Indian Sweet Delights: भारत की मिठाइयां सिर्फ मिठास नहीं देती, बल्कि खुशियों और परंपरओं का अनुभव कराती हैं. भारत की कुछ ऐसी मिठाइयां हैं, जिनकी खुशबू, रंग और स्वाद आपपको अपनी और खींच लेते है. आइए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी रसीली मिठाइयों जिन्हे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है.
शाही टुकड़ा भारत की एक पारंपरिक और बहुत ही खास मिठाई है. भिगोए ब्रेड के टुकड़े रबड़ी-चाशनी में डूबे, नट्स से सजी हुई मिठाई बहुत स्वादिष्ट लगती है. यह खासतौर पर उत्तर भारत में बहुत फेमस है.
चेना के फ्लैट गोले मलाईदार रस में डूबे, केसर-पिस्ता से सजी हुई मिठाई. इसमें भी चाशनी की जगह मीठे दूध का उपयोग होता है, जो इसे और भी रसीला बना देता है.
पश्चिम बंगाल की ये मिठाई पूरे देश में फेमस है. सफेद, मुलायम और चाशनी में डूबी हुई रसगुल्ले की हर बाइट मुंह में मिठास घोल देती है. यह छेना और सूजी से तैयार की जाती है और ठंडी-ठंडी खाने में और मजा आता है साथ ही उतनी स्वादिष्ट भी लगती है.
सुनहरी, करारी और चाशनी में डूबी जलेबी हर मौसम की फेवरेट मिठाई है. खासतौर पर सुबह के नाश्ते में दही-जलेबी या सर्दियों में गरम जलेबी खाने का मजा अलग ही होता है.
बंगाल की रसीली मिठाई है चमचम. यह छेना से बनी होती है और ऊपर से मलाई या नारियल की लेयर से सजाई जाती है. इसका स्वाद काफी मीठा होता है.
मालपुआ एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो दूध, मैदा और सूजी से बनाई जाती है. पैनकेक जैसे मैदे के फ्रिटर्स चाशनी में भीगे, केसर-बादाम टॉपिंग होती है. होली और तीज जैसे त्योहारों पर मालपुआ खास पसंद की जाती है.